
इस कंपनी के IPO पर दांव लगाने का मौका, आज हुआ ओपन, ये है प्राइस बैंड
AajTak
Keystone Realtors का आईपीओ निवेश के लिए 16 नवंबर तक ओपन रहेगा. रिटेल निवेशक इस आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं. कंपनी इस आईपीओ से 635 करोड़ रुपये जुटाने वाली है. लॉन्च से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 170 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.
कीस्टोन रियल्टर्स (Keystone Realtors) का 635 करोड़ रुपये का IPO आज (सोमवार) को ओपन हो गया है. कंपनी का आईपीओ 16 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. अगर आप शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आईपीओ पर दांव खेल सकते हैं. इस आईपीओ में 560 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 75 करोड़ रुपये का ऑफर सेल (OFS) शामिल है.
आईपीओ का प्राइस बैंड
कीस्टोन रियल्टर्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 514-541 रुपये है. ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. इसके अलावा पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे. कीस्टोन रियल्टर्स 'रुस्तमजी' ब्रॉन्ड नाम के तहत प्रॉपर्टी का कारोबार करती है.
कंपनी का दबदबा
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में कंपनी के 12 प्रोजेक्ट चल रहे हैं और 21 प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में शुरू होने वाले हैं. कंपनी ने 30 जून तक 32 प्रोजेक्ट को पूरा किया है. कंपनी खार में 28 प्रतिशत, जुहू में 23 प्रतिशत, बांद्रा ईस्ट में 11 प्रतिशत, विरार में 14 प्रतिशत, 3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र में हावी है.
एंकर निवेशकों से जुटाए पैसे

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










