
इस कंपनी के पास तीन सस्ते प्लान, सभी की कीमत 100 रुपये से कम, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
AajTak
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में अभी भी कई सस्ते प्लान मौजूद हैं. अगर आप कम खर्च में डेटा और कॉलिंग चाहते हैं, तो कंपनी कई रीचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. 100 रुपये से कम कीमत में के इन तीन प्लान्स में यूजर्स को डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. हालांकि, तीनों ही प्लान्स में एक जैसी सुविधा नहीं है. आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स और वैलिडिटी की डिटेल्स.
टेलीकॉम कंपनियों के प्लान लगातार महंगे होते जा रहे हैं. इसके बाद भी कुछ कंपनियों के पोर्टफोलियो में सस्ते प्लान्स मौजूद हैं. BSNL ऐसी ही एक कंपनी है. वैसे तो कंपनी के पास 4G नेटवर्क का ना होना बहुत से कस्टमर्स को निराश करता है. मगर जिन लोगों की प्रायोरिटी डेटा नहीं है, उनके लिए BSNL अच्छा ऑप्शन है.
कंपनी 100 रुपये से भी कम में कई प्लान्स ऑफर करती है, जो अच्छी खास वैलिडिटी के साथ आते हैं. अगर आपका फोकस वॉयस कॉलिंग पर है, तो BSNL आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
आप बहुत कम कीमत पर BSNL सिम को एक्टिवेट रख सकते हैं. कंपनी के सस्ते प्लान्स में भी आपको कॉलिंग के साथ डेटा और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स.
बीएसएनएल के 87 रुपये के प्लान में यूजर्स को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं. इसमें कस्टमर्स को 1GB डेली डेटा मिलता है.
लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 40 kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा. इसमें 100 SMS डेली मिलते हैं. इसके साथ यूजर्स को गेमिंग बेनिफिट्स भी मिलते हैं.
कंपनी का दूसरा सस्ता प्लान 97 रुपये में मिल रहा है. इस प्लान में यूजर्स को 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. कस्टमर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2GB डेली डेटा मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










