
इस एक गलती से स्पर्म काउंट और क्वॉलिटी दोनों हो रही बेकार, पुरुष तुरंत दें ध्यान
AajTak
बदलते लाइफस्टाइल के चलते मोटापा आजकल के समय में काफी आम समस्याओं में से एक है. मोटापे के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. जहां एक ओर महिलाओं को मोटापे के चलते गर्भधारण में दिक्कतें होती हैं वहीं पुरुषों में इसके कारण स्पर्म काउंट काफी कम होता है.
आजकल के समय में मोटापा काफी आम समस्या हो चुकी है. मोटापा बढ़ने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके लिए आपका खानपान और कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं. मोटापे से पीड़ित लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक है स्पर्म काउंट कम होना. रिसर्चर्स का कहना है कि वजन कम करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट डबल हो सकता है. डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने इसके लिए एक स्टडी की जिसमें 56 पुरुषों को शामिल किया गया.
स्टडी में शामिल सभी लोगों को 8 हफ्तों तक डाइट पर रखा गया और हर दिन मात्र 800 कैलोरी ही दी गई. स्टडी की शुरुआत में जिन पुरुषों का बीएमआई 32 था, उनका इस दौरान 16.5 किलो तक वजन कम हुआ. वहीं, स्टडी के ही दौरान इन सभी पुरुषों के स्पर्म काउंट में 41 फीसदी की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. स्टडी के दौरान जिन लोगों का वजन कम हुआ और जिन लोगों ने एक साल तक अपने कम वजन को मेनटेन करके रखा उन लोगों में स्पर्म काउंट दोगुना पाया गया.
हालांकि, कोपहेगन यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने भी पाया कि जिन लोगों का बैली फैट ज्यादा था उन सभी लोगों की सीमन की क्वॉलिटी काफी बेकार थी.
पुरुषों में स्पर्म काउंट 17 साल की उम्र से लेकर 40 तक पीक पर रहता है जिसके बाद यह कम होना शुरू हो जाता है. बता दें कि प्रति मिलीलीटर सीमन में 15 मिलियन स्पर्म का होना एक नॉर्मल स्पर्म काउंट माना जाता है. समय के साथ ही पुरुषों में स्पर्म काउंट काफी कम होने लगा है. इसके लिए वैज्ञानिक मोटापा, खराब डाइट और प्रदूषण को जिम्मेदार मानते हैं.
स्पर्म काउंट कम होने के कारण ही आजकल के समय में बहुत से शादीशुदा लोगों को बच्चे पैदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले मोटापे को लेकर यह सुझाव दिया गया था कि इससे पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होता है जिससे स्पर्म उत्पादन कम होता है.
इससे पहले यूटा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया था कि मोटे लोगों में अपनी उम्र के बाकी लोगों की तुलना में स्पर्म काउंट काफी कम होता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










