
इस एक आदत की वजह से हो रही जल्दी मौत, जरूर हो जाएं सतर्क
AajTak
आए दिन एक्सपर्ट हमें पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं. अब इसी को लेकर एक डराने वाली स्टडी सामने आई है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, रात में अनिद्रा से परेशान या कम सोने वाले लोगों में डेमेंशिया नाम की बीमारी बढ़ने का खतरा होता है.
खाना और पानी की तरह इंसान की जिंदगी के लिए नींद भी बहुत जरूरी है. आए दिन एक्सपर्ट हमें पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं. अब इसी को लेकर एक डराने वाली स्टडी सामने आई है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, रात में अनिद्रा से परेशान या कम सोने वाले लोगों में डेमेंशिया नाम की बीमारी बढ़ने का खतरा होता है. इतना ही नहीं, पर्याप्त नींद न लेने की वजह से कई ऐसे कारण भी उभर सकते हैं जिनसे इंसान की मौत जल्दी हो सकती है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन इंस्ट्रक्टर रेबेका रॉबिन्सन के मुताबिक, 'इस स्टडी में सामने आए साक्ष्य ये बताते हैं कि हर एक रात की नींद हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण है. ये न सिर्फ हमारे न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के लिए फायदेमंद है, बल्कि ये मौत के जोखिम को भी कम करने में कारगर है.' एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका समेत दुनियाभर के लोगों में नींद, डेमेंशिया और किसी कारण से जल्दी मौत होने के बीच संबंध एक बड़ी चिंता का विषय है. 'वर्ल्ड स्लीप सोसायटी' के अनुसार, कम नींद आना दुनिया की 45 फीसद आबादी के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










