
इस आरोप में पति संग सोशल मीडिया स्टार अरेस्ट, लाखों फैन्स को लगा झटका!
AajTak
25 लाख फॉलोअर वाली महिला ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों के 33 लाख रुपए ठग लिए. महिला के साथ धोखाधड़ी की इस घटना में उनका पति और अन्य रिश्तेदार शामिल थे. हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया स्टार महिला की मां ने अपने बेटी को बेकसूर बताया है.
एक सोशल मीडिया स्टार और फैशन ब्लॉगर को धोखाधाड़ी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला ने कथित तौर पर पति और रिश्तेदारों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया. उन्होंने लोगों के 33 लाख रुपए स्टॉक मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया था. इसके बदले बढ़िया रिटर्न का दावा भी किया था. इन लोगों को दावा और वादा हवा-हवाई साबित हुआ.
25 लाख से ज्यादा फॉलोअर वाली फैशन ब्लॉगर हादेर अतेफ (Hader Atef) अपने पति बिलाल महमूद, भाभी और उनके पति के साथ मिस्र की राजधानी काहिरा से गिरफ्तार की गई हैं. इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने कई लोगों से बड़ी संख्या में नगद धनराशि ली थी. लोगों के पैसे इन सभी ने शेयर मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया और बदले में मोटी रकम देने की बात कही थी.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादेर की मां ने इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि कि उनकी बेटी को बदमाशों ने अपहरण कर लूट लिया है, वहीं यह भी दावा किया कि हादेर की बेटी की जान भी खतरे में है. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में हकीकत बयां की और कहा कि हादेर गिरफ्तार की गई हैं. इसके बाद हादेर अतेफ के फैन्स को भी झटका लगा है.
मेरी बेटी को दे दिया तलाक हादेर की मां ने इस दौरान कई लाइव वीडियो भी बनाए और कहा कि उनकी बेटी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हादेर के पति महमूद ही बेटी के सभी बैंक अकाउंट एक्सेस करते थे. हादेर की मां ने यह भी दावा किया कि जो भी धोखाधड़ी हुई है, उस बारे में उनकी बेटी को कोई भी जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि धोखाधड़ी का पता चलते ही हादेर ने उनकी बेटी को तलाक दे दिया था.
मिस्र के मंत्रालय का आया बयान मिस्र के आंतरिक मामले के मंत्रालय ने कहा है कि ब्लॉगर, उनके पति और दो रिश्तेदारों के बारे में 'काहिरा सिक्योरिटी डायरेक्टरेट' को 16 नागरिकों ने शिकायत की थी. इन लोगों ने बताया था कि लाखों रुपए निवेश करवाकर बदले में मोटी रकम देने का झांसा दिया गया था.
जांच में सामने आया कि तीन लोगों ने पीड़ित लोगों से पैसा वसूलने की बात मान ली है. आरोपियों ने यह बात भी कबूल कर ली हैं कि उन्होंने निवेश के बदले ज्यादा लाभ देने की बात कही थी. इस मामले की जांच जारी है. मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में समस्त कानूनी उपाय अपनाए जा रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










