
'इस्लामिक देश क्यों...', UAE में बने भव्य हिंदू मंदिर को लेकर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी
AajTak
अबू धाबी का यह विशाल हिंदू मंदिर लगभग 27 एकड़ में फैला है, जिसे गुलाबी चूना पत्थरों और सफेद संगमरमर से बनाया गया है. मंदिर का निर्माण BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा किया गया है. यह मंदिर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा दान दी गई भूमि पर बनाया गया है.
UAE की राजधानी अबू धाबी में विशाल हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस्लामिक देश यूएई में बना BAPS मंदिर अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है. इसे 27 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है, जिसमें साढ़े 13 एकड़ में मंदिर का हिस्सा बना है और बाकी साढ़े 13 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है.
भारत में यूएई के राजदूत अब्दुल नासिर अल शाही ने जहां मंदिर उद्घाटन को यूएई के लिए खास मौका बताया है. वहीं, कई कट्टरपंथियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूएई और वहां की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है.
मंदिर निर्माण को लेकर भड़के कट्टरपंथी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, अरब देशों में भी मूर्ति पूजा. मतलब अब अरब भी हिंदुत्व को अपना सकता है?
वहीं, एक अन्यू यूजर ने लिखा है, "अरब देशों में मूर्ति पूजा. प्रलय का दूसरा मानवीय रूप है यह."
عبادة الأصنام في الجزيرة العربية، شكل بشري آخر من أشكال يوم القيامة

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









