
'इस्लामिक देशों में बेच देंगे 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा', अंडर गारमेंट्स कंपनी को मिली धमकी
AajTak
राजस्थान में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी को मेल भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने कंपनी से 1500 डॉलर की रंगदारी की मांग की थी. ऐसा नहीं करने पर 15 लाख हिंदू लड़कियों की जानकारी इस्लामिक देशों को भेजने की धमकी दी थी.
राजस्थान के जयपुर में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी के पोस्ट होल्डर को एक व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा. उसने कहा कि कंपनी यदि उसे 1000-1500 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 82 हजार रुपये से लेकर 1.23 लाख रुपये तक नहीं भेजे, तो वह कंपनी की साइट हैक करके 15 लाख हिंदू लड़कियों की जानकारी इस्लामिक देशों को भेज देगा. इसके बाद राजस्थान पुलिस की एसओजी ने एक्शन लेते हुए आरोपी संजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है.
राजस्थान पुलिस की एसओजी ने बताया कि अंडर गारमेंट्स कंपनी के पोस्ट होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. उसने बताया कि कंपनी से 92 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं. एक हैकर ने 24 अप्रैल को कंपनी को मेल किया था. उसमें लिखा था कि उसने 15 महिलाओं का डाटा उनकी कंपनी से हैक करके बेच दिया गया है.
1.5 मिलियन हिंदू लड़कियों का डाटा इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है
इसके बाद आरोपी ने 16 मई को ट्वीट किया कि 1.5 मिलियन यानी 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है. फिर उसने 25 मई को कंपनी को मेल किया और करीब 1.23 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. अगले दिन कंपनी ने उसे मेल के जरिए जवाब दिया, उसे भी ट्वीट कर दिया.
कंपनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों में रहने वाली हिंदू लड़कियों का डेटा बताकर आरोपी सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है. उधर, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर हिंदू लड़कियों को चेतवानी जारी करते हुए चौकस रहने को कहा था. शिकायतकर्ता के बयान और आरोपी के अकाउंट की जांच-पड़ताल करने के बाद एसओजी ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजय सोनी है और वह उदयपुर का निवासी है. पुलिस ने बताया कि वह खुद भी उस ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें अंडर गारमेंट्स कंपनी का डाटा लीक हुआ है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच चल रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









