
इसे कहते हैं शौक! शख्स ने 1 लाख के स्कूटर के लिए नीलामी में खरीदा 14,00,000 का VIP नंबर प्लेट
AajTak
VIP Number Plate Auction: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने ऑनलाइन नीलामी में अपने स्कूटर के लिए ख़ास वीआईपी नंबर हासिल किया है. इसके लिए उक्त शख्स ने पूरे 14 लाख रुपये खर्च किए हैं.
VIP Number Plate Auction: शौक बड़ी चीज है और लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. एक ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपने नए स्कूटर के VIP नंबर के लिए 14 लाख रुपये खर्च कर दिए. दिलचस्प बात ये है कि, स्कूटर की कीमत महज 1 लाख रुपये है. वीआईपी फैंसी नंबर के प्रति प्रेम का ये अनूठा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले संजीव कुमार ने हाल ही में नया स्कूटर खरीदा. वो अपने इस स्कूटर के लिए एक वीआईपी नंबर चाहते थें. जिसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित ऑनलाइन नीलामी में सबसे ज्यादा 14 लाख रुपये की बोली लगाकर (HP21C-0001) नंबर प्लेट खरीदा.
बताया जा रहा है कि, इस ऑनलाइन नीलामी में केवल दो लोगों ने हिस्सा लिया था. जिसमें सोलन जिले के बद्दी के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस नंबर के लिए 13.5 लाख रुपये तक की बोली लगाई थी. लेकिन संजीव कुमार ने 14 लाख रुपये की बोली लगाकर यह नंबर हासिल कर लिया.
वीआईपी नंबर प्लेट के नीलामी की ये पूरी राशि राज्य सरकार के खजाने में जमा कर दी गई है, जिससे बिना किसी अतिरिक्त व्यय के राजस्व प्राप्त हुआ है. परिवहन अधिकारियों के अनुसार, यह राज्य में दोपहिया वाहन के लिए जारी किया गया अब तक का सबसे महंगा पंजीकरण नंबर (VIP Registration Number) हो सकता है.
संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें खास और अनोखे नंबर इकट्ठा करने का शौक है, और वो अपने नए स्कूटर के लिए भी ऐसा ही एक वीआईपी नंबर चाहते थें. उन्होंने कहा, "जुनून की कोई कीमत नहीं होती, जब आप कुछ असाधारण चाहते हैं, तो आप कीमत नहीं देखते." संजीव के बेटे दिनेश कुमार ने कहा, "हमने नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. एक और व्यक्ति भी इस दौड़ में था, लेकिन हमने सबसे बड़ी बोली लगाकर ये नंबर हासिल कर लिया."

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










