
'इसमें सूरज की कोई गलती नहीं है...', अखिलेश यादव पर बीजेपी सांसद का तंज
AajTak
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि सूरज निकले और उल्लू को दिखाई न दे तो इसमें सूरज की कोई गलती नहीं है. वो मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर झांसी में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे.
यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज शनिवार को झांसी पहुंचे. वो मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे. इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा.
साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के बयान 'मोदी सरकार ने क्या किया' पर पलटवार किया. तंज कसते हुए कहा कि सूरज निकले और उल्लू को दिखाई न दे तो इसमें सूरज की कोई गलती नहीं है.
'बीजेपी को आने वाले 50 साल तक कोई खतरा नहीं'
बता दें कि बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं. अपने संसदीय क्षेत्र में बीते दिन उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी हमला बोला था. कहा था कि बीजेपी को आने वाले 50 साल तक कोई खतरा नहीं है. हम भी बड़े परेशान थे कि कोई विपक्ष नहीं है. अगर, सब मिलकर भी एक विपक्ष का औहदा संभाल सकें तो हमारी शुभकामनाएं.
साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर भी कसा तंज
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा था. कहा कि पहली बार सुन रहे हैं कि राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. इटली से लौटकर आते हैं और कहते हैं कि मैच्योर हो गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा कर ली तो मैच्योर हो गए. शादी तो अभी हुई नहीं है, मैच्योर कब होगें.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











