
इवेंट से पहले ही Tecno ने पेश किया अपना नया फोन, 48MP कैमरा के साथ दी गई है 5000mAh की बैटरी
AajTak
Tecno Camon 19 Neo Launch: कंपनी ने अपने इवेंट से पहले ही Tecno Camon 19 Neo को लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है.
Tecno ने हाल ही में 14 जून को होने वाले कंपनी के लॉन्च इवेंट के बारे में बताया था. इस लॉन्च इवेंट में कंपनी Tecno Camon 19 लाइनअप को पेश करने वाली है. लेकिन, लॉन्च इवेंट से पहले ही कंपनी ने Tecno Camon 19 Neo को पेश कर दिया है.
Tecno Camon 19 Neo को बांग्लादेश में पेश किया गया है. कंपनी अपने आने वाले इवेंट में दूसरे डिवाइस जैसे Camon 19 और Camon 19 Pro 5G को भी लॉन्च कर सकती है. यहां पर आपको Tecno Camon 19 Neo की डिटेल्स बता रहे हैं.
Tecno Camon 19 Neo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Tecno Camon 19 Neo में 6.8-इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है. इसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है. इसकी स्क्रीन Full HD+ रेज्योलूशन के साथ आती है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- WhatsApp पर चल रहा है 'KBC लॉटरी' स्कैम, 25 लाख जीतने के नाम पर आपका अकाउंट हो सकता है खाली
फोटोग्राफी की बात करें को इस स्मार्टफोन के रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका रियर कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके बैक पर अट्रैक्टिव डायमंड कट पैटर्न दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










