
इरफान खान के निधन को एक साल, फिल्मों से अलग एक्टर की पर्सनल लाइफ की एक झलक
AajTak
इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने निधन के बाद फिल्म जगत में एक गहरा सन्नाटा पसर गया. किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने एक बड़े काबिल एक्टर को हमेशा के लिए खो दिया है.
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एक्टर भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं मगर अपने अभिनय से उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि विदेशी सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में भी एक गहरी छाप छोड़ी. इरफान खान ने जीवन में संघर्ष से सफलता तक का सफर तय किया. अभी उनके जीवन में और ऊंचाइयों का आना बाकी था मगर वक्त को शायद ये मंजूर नहीं था. इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने निधन के बाद फिल्म जगत में एक गहरा सन्नाटा पसर गया. किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने एक बड़े काबिल एक्टर को हमेशा के लिए खो दिया है. इरफान के परिवार के लिए भी ये बेहद मुश्किल वक्त रहा है. उनके बेटे बाबिल के लिए भी ये बहुत दुखद था. पिता के निधन के बाद से बाबिल एकदम टूट से गए. वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग जुड़े रहते हैं और पिता के साथ बिताए गए अपने सुखद पलों को भी साझा करते रहते हैं. अब जब इरफान के निधन को एक साल हो गया है आइये एक नजर डालते हैं इरफान खान के कुछ ऐसे वीडियोज पर जो फिल्मों से अलग हैं और एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए हैं.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










