
इमरान खान के बेडरूम में SPY कैमरा लगा रहा था जासूस, मौके पर पकड़ा गया
AajTak
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच अब जासूसी करने की कोशिश का मामला सामने आया है. इससे पहले इस कथित खतरे को देखते हुए शहर के बनी गाला के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफवाहों के बीच एक और खुलासा हुआ है. इमरान के प्राइवेट आवास 'बनी गाला' के एक कर्मचारी ने उनकी जासूसी का प्रयास कर रहा था. कर्मचारी इमरान के बेडरूम में खुफिया कैमरा लगा रहा था. फिलहाल पूर्व पीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है कि किसके कहने पर वो खुफिया कैमरा लगा रहा था.
सूत्रों का हवाला देते हुए पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया को बताया कि बनी गाला के एक कर्मचारी को पूर्व प्रधान मंत्री के बेडरूम में खुफिया कैमरा लगाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि खुफिया कैमरा को लगाते वक्त दूसरे कर्मचारी ने इसे देख लिया था जिसके बाद उसने सुरक्षा टीम को इसकी जानकारी दी.
इमरान के कमरे की साफ-सफाई करता है पकड़ा गया कर्मचारी
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई लोग दावा कर रहे हैं कि इमरान खान की जान को खतरा है. पीटीआई नेता शहबाज गिल ने कहा कि इस संबंध में हमने सरकार समेत सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए शहबाज गिल ने दावा किया कि जिस कर्मचारी को खुफिया कैमरा लगाने के आरोप में पकड़ा गया है, वह इमरान खान के बेडरूम की साफ-सफाई करता है.
उन्होंने कहा कि इमरान खान की जानकारी हासिल करने के लिए हमारे कई लोगों को धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक कोशिश से बचना चाहिए. पीटीआई नेता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारी ने कई खुलासे किए हैं. फिलहाल उन्होंने इस जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया है.
पाक गृहमंत्री ने हत्या की साजिश और धमकी से किया था इनकार

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








