
इमरान खान कब आएंगे सामने? बहनें जेल के बाहर बैठीं, 8वीं बार भी नहीं मिल पाए खैबर CM
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भ्रष्टाचार के केस में की है. आरोप है कि इस मामले में इमरान ने अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है.
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कहां हैं और हमें उनसे क्यों मिलने नहीं दिया जा रहा है? इस सवाल का जवाब पिछले कुछ दिनों से इमरान खान की बहनें, उनके वकील और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता जानना चाह रहे हैं. सोशल मीडिया पर इमरान की मौत की अफवाहों के बीच जेल प्रशासन ने साफ कह दिया है कि इमरान बिल्कुल स्वस्थ हैं. इस बीच खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री अदियाला जेल पहुंचे.
इस बीच खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री सोहेल खान अफरीदी रावलपिंडी की अदियाला जेल पहुंचे, जहां इमरान खान 2023 से बंद हैं. लेकिन सोहेल खान को इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया.
इसके बाद सोहेल खान ने कहा कि मैं आठवीं बार अदियाला जेल आया लेकिन मुझे इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया. यही इमरान खान की बहनें भी कह रही हैं कि उन्हें बीते तीन हफ्ते से इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. जेल प्रशासन के बार-बार इनकार से कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आ रही हैं.
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भी इमरान की सेहत को लेकर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही प्रशासन से पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के बीच मुलाकात की व्यवस्था करने की मांग की है.
इमरान की पार्टी का सरकार को अल्टीमेटम
इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की मौत की खबरें चर्चा में हैं. पार्टी ने कहा कि इमरान खान की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों की जिम्मेदारी सीधे सरकार पर है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







