
इमरान और शहबाज शरीफ की सियासी लड़ाई में जनरल बाजवा को मिल सकता है बड़ा फायदा
AajTak
पाकिस्तान में मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बाजवा नवंबर में रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नया सेना प्रमुख चुनना है. इससे पहले इमरान खान ने फैसलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कैसे सिर्फ 85 सीटों वाला एक भगोड़ा देश के नए आर्मी चीफ का चयन कर सकता है.
पाकिस्तान में मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व पीएम इमरान खान में सियासी जंग जारी है. इस सियासी जंग का फायदा पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को मिल सकता है. इमरान खान ने जल्द चुनाव की मांग करते हुए कहा कि जब तक देश में नई सरकार नहीं बनती, तब तक कमर जावेद बाजवा को आर्मी चीफ के तौर पर एक्सटेंशन देना चाहिए.
मौजूदा आर्मी चीफ जनरल बाजवा नवंबर में रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नया सेना प्रमुख चुनना है. इससे पहले इमरान खान ने फैसलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कैसे सिर्फ 85 सीटों वाला एक भगोड़ा देश के नए आर्मी चीफ का चयन कर सकता है. इमरान खान ने आरोप लगाया था कि सरकार निष्पक्ष चुनाव से डरती है और नए सेना प्रमुख की नियुक्ति तक चुनाव में देरी कर रही है. खान ने कहा कि आसिफ अली जरदारी और नवाज शरीफ अपने पसंदीदा को अगला आर्मी चीफ बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने देश का पैसा चुराया है. इमरान खान ने कहा कि इन लोगों को डर है कि जब देशभक्त आर्मी चीफ आएगा, तो वह इन लोगों से चुराए हुए पैसे के बारे में पूछेगा.
इमरान के बयान पर मचा था बवाल
इमरान खान के इस बयान पर सेना ने नाराजगी जताई थी. सेना की ओर से कहा गया था कि सेना फैसलाबाद की एक रैली के दौरान पीटीआई अध्यक्ष द्वारा सैन्य नेतृत्व के बारे में अपमानजनक और गैरजरूरी बयानों से हताश है. अफसोस की बात है कि सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को ऐसे समय में बदनाम करने और कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जब सेना हर दिन लोगों की सुरक्षा के लिए जी जान से जुटी है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेता, जिन्हें संविधान की प्रक्रिया अच्छे से पता है, वे सेना प्रमुख की नियुक्ति पर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी इस बयान को लेकर इमरान खान पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, देश के सशस्त्र बलों और लोगों के बीच के रिश्ते को ठेस पहुंचाने का इरादा रखने वाला कोई भी व्यक्ति पाकिस्तान का मित्र नहीं है. उन्होंने कहा, हमें एक राष्ट्र के इस बंधन को मजबूत करना होगा.
6 साल से आर्मी चीफ हैं बाजवा जनरल बाजवा पिछले 6 साल से आर्मी चीफ हैं. वे नवंबर के आखिरी हफ्ते में रिटायर हो रहे हैं. जनरल बाजवा शुरुआत में 2016 में आर्मी चीफ चुने गए थे. 2019 में उन्हें इमरान खान सरकार ने तीन साल का एक्सटेंशन दिया. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पर सेना प्रमुख की नियुक्ति का विशेषाधिकार होता है.
जब इमरान खान सत्ता में थे, तब विपक्ष ने इमरान खान पर अपने पसंद का आर्मी चीफ चुनने का आरोप लगाया था. विपक्ष का आरोप था कि इमरान ऐसा करके विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के एजेंडे को पूरा करना चाहते हैं. लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं. अब इमरान खान ये आरोप लगा रहे हैं कि विपक्ष की सरकार अपने पसंदीदा व्यक्ति को आर्मी चीफ बनाना चाहती है, ताकि गठबंधन सरकार लूटी गई संपत्ति की रक्षा कर सके और आम चुनावों में धांधली कर सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







