
इन फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर बन छाए Anil Kapoor, 'झक्कास' एक्टिंग ने किया इंप्रेस
AajTak
अब वेलकम मूवी में मजनू भाई का रोल ही ले लीजिए. एक्टर ने अपने करियर के सेकेंड ऑफ फेज (2000 के बाद) में पुलिस के कुछ रोल्स किए. लेकिन उसमें भी उनका वही बिंदास अंदाज नजर आया. एक्टर पुलिस के रोल में भी अपनी अलग छाप छोड़ते हैं और एकदम जुदा नजर आते हैं.
बॉलीवुड के 'मिस्टर झक्कास' अनिल कपूर को इंडस्ट्री में 4 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. एक्टर ने अपने करियर के दौरान एक्शन से लेकर रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. लेकिन बहुत कम ऐसे मौके रहे हैं जब उन्होंने पुलिसवाले का रोल प्ले किया हो. कुछ मौकों पर वे आर्मी अफसर के रोल्स भी कर चुके हैं. लेकिन एक्टर शुरू से ही टपोरी रोल करने के लिए जाने जाते थे.
अब वेलकम मूवी में मजनू भाई का रोल ही ले लीजिए. एक्टर ने अपने करियर के सेकेंड ऑफ फेज (2000 के बाद) में पुलिस के कुछ रोल्स किए. लेकिन उसमें भी उनका वही बिंदास अंदाज नजर आया. एक्टर पुलिस के रोल में भी अपनी अलग छाप छोड़ते हैं और एकदम जुदा नजर आते हैं. अब वे थार मूवी में एक बार फिर से पुलिसगिरी करते नजर आएंगे. लेकिन उनका ये रोल उनके पहले के कॉप रोल्स के मुकाबले में थोड़ा जुदा है. इसमें वे सीरियस रोल में नजर आ रहे हैं. आइये मुखातिब होते हैं अनिल कपूर के अब तक के कुछ पॉपुलर कॉप रोल्स से.
Thar Trailer: बेटे हर्षवर्धन संग स्क्रीन शेयर करेंगे अनिल कपूर, सस्पेंस से भरी होगी फिल्म
राम लखन- सुभाष घाई की राम लखन मूवी में पहली बार किसी पुलिस वाले के रोल के लिए अनिल कपूर पहचाने गए थे. ये उनके करियर के शुरुआती समय की फिल्म थी. फिल्म में वे बने तो पुलिसवाले थे लेकिन उनका रोल एकदम बिंदास था. फिल्म का पॉपुलर सॉन्ग 'वन टू का फोर, फोर टू का वन माए नेम इज लखन' फिल्म में उनके पूरे कैरेक्टर को आइडेंटिफाई कर देता है. फिल्म में अनिल द्वारा प्ले किया गया लखन का रोल आज भी उनके करियर के सबसे शानदार रोल्स में से एक है.
रेस- इसके बाद लंबे वक्त बाद अनिल कपूर फिल्म रेस में कॉप के रोल में नजर आए. फिल्म में उनका रोल थोड़ा मिस्टीरियस था और लोगों को पसंद भी आया था. इसमें सैफ अली खान, कटरीना कैफ, बिपासा बसु और अक्षय खन्ना भी अहम रोल में थे. फिल्म सुपरहिट रही थी और इसके बाद इसके सीक्वल्स भी काफी हिट हुए.
''मैं इलायची का ऐड करता हूं, अगर कोई चीज इतनी नुकसानदेह है, तो बिकनी ही नहीं चाहिए''- अजय देवगन

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










