इन इंस्टा स्टार की त्वचा से नहीं चलता इनकी उम्र का पता, सब खा जाते हैं धोखा
AajTak
यंग और जवां दिखने का बाजार अरबों का है हालांकि कई ऐसे लोग भी दुनिया में हैं जिनके चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है और ये लोग आमतौर पर काफी कम उम्र के दिखते हैं. हाल ही में टिकटॉक पर ऐसी ही तीन महिलाओं को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए.
यंग और जवां दिखने का बाजार अरबों का है हालांकि कई ऐसे लोग भी दुनिया में हैं जिनके चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है और ये लोग आमतौर पर काफी कम उम्र के दिखते हैं. हाल ही में टिकटॉक पर ऐसी ही तीन महिलाओं को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एना मेक्नल्टी, मुनेरा और अमातुल ने एक टिकटॉक चैलेंज में हिस्सा लिया था. इस चैलेंज में लोग अपनी उम्र बता रहे थे. हालांकि इन तीनों महिलाओं ने जब अपनी असली उम्र बताई तो ये वायरल होने लगीं. इस चैलेंज में एमातुल नाम की महिला ने हिस्सा लिया तो कई लोगों ने कहा कि उनकी उम्र 20 साल होगी लेकिन एमातुल ने बताया कि वे 20 या 30 साल नहीं बल्कि 42 साल की है. एमातुल के टिकटॉक पर 1 लाख 27 हजार फॉलोअर्स हैं और वे अपने आपको मेंटेन करने के लिए अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











