
इन्फोसिस को हुआ बंपर मुनाफा, जून तिमाही में 23 प्रतिशत बढ़ा शुद्ध लाभ
ABP News
कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 22.7 प्रतिशत बढ़कर 5,195 करोड़ रुपये रही. जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,233 करोड़ रुपये था.
नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 5,195 करोड़ रुपये रहा. पहली तिमाही के बेहतर वित्तीय परिणाम के साथ ऑर्डर की मजबूत स्थिति को देखते हुए कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के लिये अपनी आय वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया है. नये आयकर पोर्टल में तकनीकी खामियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही कंपनी ने कहा कि परियोजना कंपनी के लिये फिलहाल बड़ी प्राथमिकता है और मुद्दों के समाधान के लिये जोर-शोर से काम कर रही है. बेंगलुरु की कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 22.7 प्रतिशत बढ़कर 5,195 करोड़ रुपये रही. जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,233 करोड़ रुपये था.More Related News













