
'इनसे जुड़ता ही नहीं...', कनाडा की संसद में ट्रूडो की इंग्लिश का जमकर उड़ा मजाक, विपक्षी नेताओं ने लगाई क्लास
AajTak
जस्टिन ट्रूडो कनाडाई संसद में इमिग्रेशन को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपनी सरकार का बचाव कर रहे थे. लेकिन इस दौरान एक शब्द की वजह से विपक्षी नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया.
बच्चों का एक पॉपुलर कार्टून है 'हैंडी मैनी'. उसका मुख्य पात्र हमेशा टूटी हुई चीजों की मरम्मत के जुनून से घिरा रहता है और कहता है-वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं... लेकिन चीजें हमेशा बिगड़ जाती हैं... कुछ ऐसा ही हाल है कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का... कनाडा की संसद में गुरुवार को गजब का नजारा बना. भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहे ट्रूडो की कनाडा के विपक्षी नेताओं ने जमकर क्लास लगाई, उनकी अंग्रेजी का भी जमकर मजाक उड़ाया और कहा- इनसे सिर्फ टूटता है, जुड़ता ही नहीं.
लेकिन मामला क्या था? ट्रूडो कनाडाई संसद में इमिग्रेशन को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर अपनी सरकार का बचाव कर रहे थे. लेकिन इस दौरान एक शब्द की वजह से विपक्षी नेताओं ने उन्हें निशाने पर ले लिया.
सरकार की आर्थिक नीतियों का बचाव करते हुए ट्रूडो ने कहा कि एक बार फिर हम देख सकते हैं कि नेता प्रतिपक्ष कनाडा में brokenist (तोड़ने वाले) विजन पर जोर दे रहे हैं, जो वास्तविकता से कोसों दूर है. इस पर कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे तुरंत उठे और चहकते हुए कहने लगे कि brokenist... ये तो कोई शब्द भी नहीं है. वह (ट्रूडो) तो अंग्रेजी भाषा भी तोड़-मरोड़ रहे हैं. उनके ऐसा कहते ही संसद में विपक्षी सांसद ठहाके लगाकर हंसने लगे.
पोइलिवरे ने कहा कि ट्रूडो ने जो तोड़ा है, वे तो उसे जोड़ भी नहीं सकते क्योंकि वे अपनी ही पार्टी से लड़ने में व्यस्त हैं. इमिग्रेशन, हाउसिंग और अन्य जरूरी मामलों पर ट्रूडो ने जो नुकसान किया है, उसे अब वह ठीक नहीं कर सकते. क्योंकि वह खुद अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं.
ट्रूडो ने पिछले साल संसद में पहली बार लगाए थे भारत पर आरोप
पिछले साल संसद में बोलते हुए जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था. इसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था. तब से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. भारत ने भी ट्रूडो और उनकी पार्टी पर खालिस्तानियों को लुभाने के लिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







