
'इनके शरबत के पैसे से मस्जिद-मदरसे बनते हैं', पतंजलि जूस का प्रचार करते हुए बाबा रामदेव ने छेड़ा नया राग
AajTak
पतंजलि जूस और शरबत का प्रचार करते हुए 'शरबत जिहाद' वाली टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. रामदेव ने एक अन्य कंपनी पर शरबत की कमाई से मस्जिद और मदरसे बनाने का आरोप लगाया.
योग गुरु और पतंजलि के सह-संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपने ताजा वीडियो में पतंजलि जूस और शरबत का प्रचार करते हुए 'शरबत जिहाद' वाली टिप्पणी कर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए 10 मिनट के वीडियो में रामदेव ने एक अन्य कंपनी पर शरबत की कमाई से मस्जिद और मदरसे बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. दरअसल वीडियो में रामदेव कहते हैं, "एक कंपनी है जो शरबत बेचती है और उससे कमाए पैसे का इस्तेमाल मस्जिद और मदरसे बनाने में करती है. ठीक है, यह उनका धर्म है. उस कंपनी का शरबत पीने से मस्जिद और मदरसे बनाने में मदद मिलती है, जबकि पतंजलि का शरबत पीने से गुरुकुल, आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड को मदद मिलेगी." देखें Video:-
रामदेव ने कोल्ड ड्रिंक्स को 'टॉयलेट क्लीनर' करार देते हुए पतंजलि उत्पादों को 'स्वदेशी, सनातन और सात्विक' विकल्प बताया. सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो का कैप्शन है, "ठंडा मतलब toilet cleaner व शरबत जिहाद का क्या है स्वदेशी सनातन सात्विक विकल्प."
रामदेव का यह बयान पतंजलि के गुलाब शरबत और अन्य जूस को प्रमोट करने के लिए आया है. इससे पहले भी पतंजलि भ्रामक विज्ञापनों और विवादास्पद दावों को लेकर चर्चा में रहा है.
फिलहाल, रामदेव या पतंजलि की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. यह मामला एक बार फिर उनके बयानों को सुर्खियों में ले आया है, जिसकी गूंज आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








