
'इनकी भाषा आपत्तिजनक-अपमानजनक...', ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
AajTak
सोरेन ने अपनी अर्जी में यह आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में इस मुकदमे को कानूनी तौर पर चुनौती दिए जाने के बावजूद समन भेजना जारी रखा है. नए समन पर रोक लगाने और उसे रद्द करने की मांग करते हुए अर्जी में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा है कि ईडी उन्हें अपमानित करने और डराने-धमकाने' के लिए 'बार-बार' समन कर रहा है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल की है. सोरेन ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के नए समन को भी चुनौती दी है. इस पर भी सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई तय है. समन में ED ने रांची में धोखाधड़ी करके भूमि की बिक्री से जुड़े धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के संबंध में सोरेन को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है.
ईडी पर लगाए ये आरोप सोरेन ने अपनी अर्जी में यह आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में इस मुकदमे को कानूनी तौर पर चुनौती दिए जाने के बावजूद समन भेजना जारी रखा है. नए समन पर रोक लगाने और उसे रद्द करने की मांग करते हुए अर्जी में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा है कि ईडी उन्हें अपमानित करने और डराने-धमकाने' के लिए 'बार-बार' समन कर रहा है. यह सब 'राजनीतिक बदले को भावना से किया जा रहा है. क्योंकि इसमें कानूनी प्रक्रिया और उनके कानूनी अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है.
समन को बताया अपमानजनक सोरेन के अनुसार ये समन 'अपमानजनक, अनुचित और अवैध' होने के अलावा, किसी राज्य के मुख्यमंत्री जैसे उच्च संवैधानिक पद को कमजोर करने के मकसद से किया जा रहा है. समन की भाषा भी आपत्तिजनक है, क्योंकि, इसमें उनको कथित तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में संबोधित किया गया है न कि उनकी व्यक्तिगत क्षमता में. ये राज्य के शासन प्रमुख के का अपमान है.
अगस्त में भी ईडी पर बरसे थे सीएम इसके पहले भी सोरेन ईडी पर नाराजगी जता चुके हैं. तब उन्हें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले की तारीख का समन दिया गया था. सीएम सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी साथ ही कड़े संदेश के साथ उन्हें भेजे गए समन को वापस लेने की मांग की थी. असल में सीएम समन के लिए चुनी गई तारीख से नाराज थे.
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि 'राजनीतिक आकाओं के इशारे पर ईडी ने उन्हें समन भेजकर 14 अगस्त को पेश होने के लिए कहा, जबकि यह अच्छी तरह से जानते थे कि स्वतंत्रता दिवस से पहले चुनी गई तारीख किसी भी सीएम के लिए काफी व्यस्त दिन होता है. उन्होंने कहा था कि समन से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं है.
ईडी के पास पहले से सारे दस्तावेज तो बुलाया क्यों? उन्होंने सवाल किया था कि जब ईडी के पास उनसे जुड़ी चल-अचल संपत्ति के सारे दस्तावेज हैं तो उन्हें फिर से समन क्यों भेजा गया है. इससे पहले नवंबर 2022 में जब उन्हें खनन घोटाले में तलब किया गया था, तब उन्होंने सारी जानकारी दे दी थी. निशिकांत दुबे की शिकायत पर सीबीआई ने उनके सामान और संपत्ति की भी जांच की थी. हेमंत ने यह भी कहा था कि उनकी ITR डिटेल भी एजेंसियों के पास है. इसलिए यह समन उनकी छवि को खराब करने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








