
इधर दुकान गई मां, उधर घर में 7 साल की दिव्यांग बच्ची का हो गया रेप... हैदराबाद में दहलाने वाली घटना
AajTak
हैदराबाद के सिकंदराबाद से सात साल की दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. रेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब बच्ची की मां कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान गई थी. बच्ची घर पर तब अकेली थी. फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज जारी है.
तेलंगाना के हैदराबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सात साल की दिव्यांग बच्ची को घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया गया. घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो वे तुरंत बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है.
मामला सिकंदराबाद का है. जानकारी के मुताबिक, यहां सात की यह विकलांग बच्ची अपनी मां के साथ अकेली रहती है. सोमवार दोपहर को जब मां किचन का कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान में गई तो पीछे से किसी ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया.
25 मिनट बाद जैसे ही मां घर लौटी तो पाया कि बच्ची दर्द से कराह रही है. साथ ही उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और बेड पर खून के धब्बे भी लगे हुए हैं. उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद से बेटी को अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पीड़िता को आईसीयू में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया है.
प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप किया गया है. उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची. उन्होंने बच्ची की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया. फिलहाल फोरेंसिक टीम की मदद से बच्ची के शरीर से फिंगर प्रिंट ले लिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि जिस किसी ने भी बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश इससे पहले भी हैदराबाद से मिलता-जुलता मामला सामने आया था. वारंगल के चेन्नारावपेट मंडल के खादरपेट गांव में पुलिस ने एक पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया था. चेन्नारावपेट के सब-इंस्पेक्टर थोटा महेंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रघुपति के रूप में हुई, जिसके खिलाफ पीड़िता की मां ने FIR दर्ज करवाई थी.
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के साथ खेत में थी. जब वह खेलते-खेलते कहीं दूर निकव गई तो आरोपी ने उसे टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया. फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची की चीख सुनकर मां वहां आ गई. मां को आता देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







