
इधर तुर्की में बात, उधर बॉर्डर पर दो-दो हाथ... पाकिस्तान-तालिबान के बीच डूरंड लाइन पर फिर चलीं गोलियां
AajTak
तुर्की में चल रही शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच डूरंड लाइन पर फिर से भारी गोलीबारी हुई है. स्पिन बोल्डक और चमन-वेश बॉर्डर पर घंटों चली फायरिंग से सीमा पार व्यापार और आवाजाही ठप हो गई. अफगान तालिबान ने आरोप लगाया कि गोलीबारी की शुरुआत पाकिस्तानी सेना ने की.
तुर्की में शांति वार्ता की टेबल पर बैठे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर गोलीबारी जारी है. डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेनाओं के बीच शुक्रवार को फिर से तेज झड़पें भड़क उठीं. स्पिन बोल्डक इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की खबर है, जबकि दोनों देशों के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है.
घंटों तक चलती रही फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, यह झड़प पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित स्पिन बोल्डक इलाके में हुई है, जहां पाकिस्तान की सेना और अफगान तालिबान के बीच घंटों तक फायरिंग चलती रही. यह ताजा गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब तुर्की में दोनों देशों के बीच गुरुवार को एक और दौर की शांति वार्ता शुरू हुई.
अफगान तालिबान ने आरोप लगाया है कि गोलीबारी की शुरुआत पाकिस्तानी बलों ने की. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने काबुल को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर तुर्की में जारी शांति वार्ता नाकाम रही तो पाकिस्तान युद्ध से पीछे नहीं हटेगा.
शांति वार्ता के साथ चली गोलियां
गुरुवार को पाकिस्तान और अफगान सीमा बलों के बीच चमन-वेश क्रॉसिंग पॉइंट पर भारी गोलीबारी हुई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कई घंटों तक दोनों ओर से लगातार गोलियां चलीं, जिससे सीमा पार आवाजाही और व्यापार ठप पड़ गया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








