
इथोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख दिल्ली पहुंची, DGCA ने एयरलाइनों को अलर्ट किया
AajTak
इथोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के 10 हजार साल बाद हुए विस्फोट से उठा राख का विशाल गुब्बारा भारत तक पहुंच चुका है. इस राख ने भारत की उड़ान सुरक्षा पर असर डाला है, जिसके बाद DGCA ने एडवाइजरी जारी की है.
इथोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के फटने के बाद उठा राख का विशाल गुबार सोमवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंच गया. मौसम के जानकार पिछले एक दिन से इस राख वाले बादल को देख रहे थे. यह राख बादल लाल सागर पार करके करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत की तरफ बढ़ रहा था.
सबसे पहले यह राख बादल भारत में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर के ऊपर से आया. फिर धीरे-धीरे ये राख बादल दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बड़े हिस्सों में फैल गया.
विशेषज्ञों ने बताया कि यह राख बादल जमीन से 25,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर है. इसलिए फिलहाल लोगों की सेहत को ज्यादा खतरा नहीं है. पर हो सकता है कि जगह-जगह थोड़ी सी राख की परत गिरे.
मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार की सुबह का सूरज अलग और चमकीले रंग में दिखाई दे सकता है, क्योंकि राख की वजह से लाइट में ऐसा असर पड़ेगा.
एथियोपिया के ज्वालामुखी विस्फोट, उड़ानों की स्थिति, मौसम और भारत पर इसके असर से जुड़ी हर ताज़ा और सटीक जानकारी आपको सबसे पहले आजतक पर मिलेगी. यहां जुड़े रहें.
- अमेरिका की मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, दिल्ली और उसके आस-पास के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह 6 बजे एक्यूआई 300 के क़रीब रहा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







