
इथियोपिया ज्वालामुखी की राख का इंडिया में कब तक रहेगा असर, आया अपडेट
AajTak
इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से उठा राख का बादल सोमवार को भारत पहुंचा, जिससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं. IMD ने बताया कि यह ऐश क्लाउड मंगलवार शाम 7:30 बजे तक भारत से बाहर निकल जाएगा और अब चीन की ओर बढ़ रहा है. अब तक गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में इसका असर देखा गया है.
इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से उठी राख का विशाल बादल भारत से मंगलवार शाम तक पूरी तरह हट जाएगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि यह ऐश क्लाउड अब पूर्व दिशा में चीन की ओर बढ़ रहा है और भारतीय वायुक्षेत्र पर इसका प्रभाव तेजी से कम हो रहा है. सोमवार देर रात यह बादल दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा तक पहुंचा था.
IMD डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, "ऐश क्लाउड भारत से हटकर चीन की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार शाम 7:30 बजे तक यह पूरी तरह क्लियर हो जाएगा." उन्होंने बताया कि IMD लगातार सैटेलाइट डेटा, वोल्केनिक ऐश एडवाइजरी सेंटर और डिस्पर्शन मॉडल के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Ethiopia Volcano Ash Live Updates: 11 फ्लाइट्स कैंसिल, इथियोपिया ज्वालामुखी की राख का दिल्ली से जयपुर-जैसलमेर के आसमान तक दिखेगा असर
हेली गुब्बी ज्वालामुखी, जो लगभग 10,000 वर्षों से निष्क्रिय माना जा रहा था, रविवार को अचानक फट पड़ा. इस विस्फोट से करीब 14 किलोमीटर (45,000 फीट) ऊंचाई तक राख और सल्फर डाइऑक्साइड का घना बादल उठा, जो रेड सी पार करते हुए अरब प्रायद्वीप और बाद में भारत तक पहुंच गया. उच्च स्तरीय तेज हवाओं की वजह से ये तेजी से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ा.
कई उड़ानें रद्द, कई को किया गया रीरूट
इस स्थिति के बाद देश के कई एयरपोर्ट्स को SIGMET अलर्ट जारी किए गए और कुछ उड़ानों को रीरूट करना पड़ा. एयरलाइंस ने यात्रियों को अपडेट देते हुए कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए कई फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट किया गया. एयर इंडिया ने बताया कि उसने कल से आज तक में 11 उड़ानें रद्द की हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







