'इतनी हिम्मत नहीं कि नालंदा से बाहर चुनाव लड़ सकें', बिहार BJP अध्यक्ष का नीतीश कुमार पर तंज
AajTak
जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह के एक बयान से बिहार में सियासत तेज हो गई है. कारण, उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यूपी के फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जदयू के राष्ट्रीय अधयक्ष के इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. दरअसल, ललन सिंह ने कहा है कि इन दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार वहां से चुनाव लड़ें. इसी बयान पर अब बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भी निशाना साधा है.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नीतीश कुमार को फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़वा रहे हैं. वैसे तो माननीय जी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नालंदा से बाहर बिहार में भी कहीं चुनाव लड़ सकें. लेकिन अगर प्रधानमंत्री का सपना देखना है तो फूलपुर से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए. संजय जायसवाल ने नीतीश और तेजस्वी का वो फोटो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों दो लाल रिबन काट रहे हैं.
अपनी ट्वीट में संजय जयसवाल ने आगे लिखा है "वैसे भी बिहार में अब माननीय नीतीश कुमार की यह हैसियत रह गई है कि जिस भवन का उद्घाटन करने वह जाते हैं, वहां पर दो उद्घाटन का रिबन लगा रहता है." इसमें संजय जायसवाल ने दो रिबन वाला फोटो भी शेयर किया है. इस पोस्ट पर लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं और ये पोस्ट वायरल हो गया है.
'इतिहास की यह पहली घटना'
संजय जायसवाल ने आगे लिखा है, "ऊपर वाला रिबन तेजस्वी जी काटते हैं और नीचे वाले रिबन नीतीश जी के हिस्से में आता है. इतिहास की यह पहली घटना होगी कि जब किसी भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री जी करें तो वहीं दूसरा रिबन काटकर उद्घाटन उस विभाग का मंत्री करे. फिर भी मुझसे यह प्रश्न किया जाता है कि मैं माननीय नीतीश जी को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री क्यों कहता हूं."
जदयू प्रवक्ता ने साधा निशाना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









