
इतनी बर्फ पड़ी कि अरब के रेगिस्तान हो गए सफेद, लोग बोले- लग रहा है कयामत आने वाली है
AajTak
सऊदी अरब, जो अपने गर्म मौसम और विशाल रेगिस्तानों के लिए जाना जाता है, अब वहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हाल ही में आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है. सऊदी अरब के एक रेगिस्तान में इतनी बर्फ गिरी कि वह सफेद चादर की तरह नजर आने लगा.
सऊदी अरब, जो अपने गर्म मौसम और विशाल रेगिस्तानों के लिए जाना जाता है, अब वहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. हाल ही में आई एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है. सऊदी अरब के एक रेगिस्तान में इतनी बर्फ गिरी कि वह सफेद चादर की तरह नजर आने लगा.
अल-जौफ क्षेत्र में बर्फबारी
सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब के अल-जौफ क्षेत्र में पिछले बुधवार से भारी बारिश और ओलों के साथ बर्फबारी हो रही है. इस बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है. दावा ये भी किया जा रहा है इस तरह की बर्फबारी पहले कभी नहीं देखी गई.इस बर्फबारी और भारी बारिश के कारण पूरे इलाके में ठंड का असर बढ़ गया है. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने मौसम को ठंडा बना दिया है, जिससे वहां रहने वालों को कड़ी ठंड का सामना करना पड़ रहा है.
देखें वीडियो

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










