
इतना फॉग कि बुर्ज खलीफा नहीं दिख रहा... दुबई की वायरल तस्वीरें देख लोग हैरान
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर दुबई में फॉग की काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें दुबई कोहरे से इस कदर प्रभावित दिखाई दे रहा है कि वहां के हाई राइज बिल्डिंग ही गायब दिख रहे हैं.
इन दिनों इंटरनेट पर दुबई की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. सोशल मीडिया पर धुंध से ढंके दुबई के स्काई स्क्रैपर्स के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें बुर्ज खलीफा भी कोहरे की वजह से नहीं दिख रहा है.
दुबई में गुरुवार की सुबह अप्रत्याशित रूप से धुंध भरी रही. दुबई सहित यूएई के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परतें छाई रहीं. इस वजह से फ्लाइट सहित वहां की ट्रैफिक भी प्रभावित रहीं.
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो हो रहे वायरल सोशल मीडिया पर दुबई की ऐसी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वहां के हाई राइज बिल्डिंग्स दिखाई ही नहीं दे रहे हैं. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुबई में फॉग की कई फोटो वायरल हो रही है. यहां तक की कुछ लोगों ने धुंध से ढंके बुर्ज खलीफा का भी फोटो शेयर किया है.
काफी लो हो गई है विजिबलिटी वहां के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने यूएई के कई हिस्सों में दृश्यता में भारी गिरावट के कारण रेड और येलो दोनों अलर्ट जारी किए हैं. इससे कई लोगों, खासकर दुबई में रहने वाले भारतीयों ने सोशल मीडिया पर वास्तविक समय की तस्वीरें साझा कीं.
दुबई में रहने वाले एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर सुबह-सुबह एक अपडेट पोस्ट करते हुए लिखा है- सुरक्षित ड्राइव करें. कुछ इलाकों में इस समय दृश्यता बिल्कुल नहीं है, लेकिन सुबह ठंडी और अच्छी लग रही है. उन्होंने वीडियो में मौसम में आए बदलाव को कैद किया गया है. इसके कारण शहर के कुछ हिस्से धुंध से ढंके नजर आ रहे हैं.
बुर्ज खलीफा भी नहीं दिख रहा इसी तरह एक अन्य यूजर ने इंस्टाग्राम पर दुबई के फॉग का वीडियो शेयर करते हुए मजाक में लिखा कि बुर्ज खलीफा भी सो रहा है. वहीं एक ने लिखा कि बुर्ज खलीफा भी गायब हो गया.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










