
इतना गरीब कि बेघर है शख्स, फेमस मॉडल को KISS करते तस्वीर VIRAL
AajTak
जिम ट्रेनर से बुरी तरह पिटने के बाद अब एक खूबसूरत इंफ्लुएंसर लड़की को किस करते हुए शख्स की तस्वीर सामने आई है. इस शख्स के पास अपना खुद का घर तक नहीं है, वो बेघर है.
एक गरीब और बेघर शख्स को एक जिम ट्रेनर की पत्नी से इश्क हो गया. लेकिन दोनों के इश्क की घटना जब सामने आई तो बेघर शख्स को मार खाना पड़ा. जिम ट्रेनर ने शख्स की काफी पिटाई की. लेकिन इस घटना के बाद गरीब शख्स की किस्मत बदल गई.
इस शख्स का नाम गिवाल्डो अल्वेस (Givaldo Alves) है और वो ब्राजील का रहने वाला है. पिटाई की घटना के बाद इंस्टाग्राम पर अल्वेस के साढ़े तीन लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं. वहीं, अब एक खूबसूरत मॉडल के साथ उसकी रोमांटिक फोटो वायरल हो गई है. मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, ग्राज़ी मौराओ (Grazi Mourao) अल्वेस को किस करती दिखीं. मौराओ के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वो अपने ग्लैमरस फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं.
लोगों को हुई थी सहानुभूति
लोगों को जब पिटाई की घटना के बारे में पता चला था तो उन्हें बेघर शख्स से सहानुभूति हुई थी. डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, गिवाल्डो अल्वेस इसी साल 10 मार्च को Jardim Roriz इलाके में पीटा गया था. जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.
अल्वेस ने जिम ट्रेनर की पत्नी के साथ रात बिताई थी. ये बात जानने के बाद बॉडीबिल्डर ट्रेनर ने उसकी जमकर पिटाई की. सोशल मीडिया पर उसकी कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें मार खाने के बाद उसकी आंखों और चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं. हालांकि, अपनी पिटाई को लेकर उसका कहना था कि उसे इसका कोई 'पछतावा नहीं' है.
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए अल्वेस ने बताया कि जिम ट्रेनर की पत्नी ने खुद अपनी तरफ से उन्हें अप्रोच किया था. जब उसने कहा कि उसके पास ना तो पैसे हैं और ना ही घर, तो जिम ट्रेनर की पत्नी ने कहा कि हम कार में ही समय बिता सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











