
इतना खूबसूरत क्यों दिखता है ताजमहल, सदियों से लाजवाब कैसे है?
AajTak
शाहजहां के आर्किटेक्ट्स के अनोखे इनोवेशन्स की वजह से ताजमहल इतना खूबसूरत दिखता है. इसे बनाने के लिए मध्य एशिया और ईरान के कारीगर आए थे.
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक ताजमहल इन दिनों चर्चा में है. इस इमारत के 22 कमरों को खुलवाने और इमारत के इतिहास की पुष्टि के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब आइए जानते हैं कि ताजमहल की खूबसूरती की चर्चा क्यों पूरी दुनिया में होती है?
ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में है. यह 42 एकड़ में फैले मुगल गार्डन के अंदर है. यमुना किनारे बसे इस इमारत को मुगल शासक शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए बनवाया था.
इमारत का कंस्ट्रक्शन साल 1632 में शुरू हुआ था और 1648 में पूरा हो गया. ताजमहल का बाहरी कोर्टयार्ड और इसका विहार बाद में बनाया गया था. यह साल 1653 में बनकर पूरा हुआ था.
ताजमहल को बनाने के लिए राज्य के अलग-अलग इलाकों से कारीगर आए थे. यहां तक कि मध्य एशिया और ईरान के भी कारीगरों ने हाथ बंटाया था. ताजमहल के मेन आर्किटेक्ट उस्ताद-अहमद लाहौरी थे.
ताजमहल की खूबसूरती में सॉलिड्स और वॉइड्स, कॉनकेव और कॉन्वेक्स और लाइट शैडो चार चांद लगाते हैं. आर्च और डोम की वजह से भी ताजमहल का निखार उभर कर आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










