
'इतना अजीब नाम...', टीचर के लिए छात्रा की अटेंडेंस लेना हुआ मुश्किल, बोली- परेशान हो गई हूं
AajTak
एक टीचर ने सोशल मीडिया पर बताया कि कैसे उसकी एक छात्रा नाम लेना उसके लिए मुसीबत बन गया है. दरअसल, उसकी छात्रा का नाम इतनी कठिन, बड़ा और अजीब है कि वह उसका उच्चारण ही नहीं कर पा रही और परेशान हो गई है.
दुनियाभर में जब किसी का बच्चा पैदा होता है तो माता पिता उसे सबसे अलग और अनोखा नाम देने की कोशिश करते हैं. लेकिन कभी-कभी यही अनोखा नाम बाकी लोगों के लिए रोजमर्रा की मुसीबत भी बन जाता है. ऐसा ही कुछ एक स्कूल टीचर के साथ हुआ. टीचर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे उसकी एक छात्रा का नाम लेने में उसे हर बार परेशानी होती है. दरअसल, उसकी छात्रा का नाम Romanadvoratrelundar है. अनोखा होने के साथ- साथ इतना कठिन नाम शायद ही पहले किसी ने सुना हो.
छात्रा का इतना बड़ा, कठिन और अजीब नाम
फेसबुक पर एक पोस्ट में, टीचर ने लिखा "मुझे हाल ही में एक हाई स्कूल की क्लास में अटेंडेंस लेनी थी और मुझे Romanadvoratrelundar नाम की लड़की मिली. टीचर ने माना का उसे हर बार लड़की का इतना कठिन नाम लेने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ रहा था तभी उसने बताया कि मैं उसे रोमी बुला सकती हूं. टीचर ने लिखा कि लड़की ने मुझे बड़े प्यार से कहा कि मैम आप मुझे रोमी बुला सकती हैं.
'सोचो कि हर बार इस लड़की को कैसे...'
टीचर के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों को खूब कमेंट आ रहे हैं. कोई कह रहा है- भला मां बाप को इतना कठिन नाम क्यों ही रखना था और रखा भी तो उसे कोई निक नेम दे देते. एक यूजर ने लिखा मैं अपने बच्चे के साथ ऐसा कभी नहीं करूंगा." जबकि दूसरे ने कहा- "जरा सोचिए कि हर बार अपना नाम समझाने में लड़की को कितनी शर्मिंदगी महसूस होती होगी." एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- मैंने गलती से इसे रोमन-आगमन-कैलेंडर पढ़ लिया.
एलन मस्क के बेटे का अजीब नाम

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










