
इडली खाते-खाते शख्स की हो गई मौत, मुकाबले में ज्यादा खाने की मची थी होड़
AajTak
केरल में ओणम उत्सव के दौरान इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शख्स की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इडली खाने के मुकाबले में ज्यादा इडली खाने की वजह से वो उनके गले में फंस गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वालयार पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.
केरल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की इडली खाते-खाते मौत हो गई. दरअसल उस व्यक्ति की जान ज्यादा इडली खा लेने की वजह से हुई.
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि शनिवार को ओणम उत्सव के दौरान आयोजित एक खाने की प्रतियोगिता के दौरान इडली खाने के बाद दम घुटने से वलायार में 49 साल के व्यक्ति की मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एक स्थानीय क्लब द्वारा किया गया था. पुलिस ने कहा, 'प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान सुरेश नाम के शख्स का इडली खाते समय दम घुट गया और दर्शकों ने उसे बचाने की कोशिश की और किसी तरह उसके गले से इडली निकाली.'
पुलिस ने बताया कि उसकी तबियत बिगड़ने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले गया जहां उसकी मौत हो गई. वालयार पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.
रसगुल्ला खाने से हुई थी एक व्यक्ति की मौत
बता दें कि खाने की वजह से मौत का एक मामला बीते दिनों झारखंड से भी सामने आया था. पूर्वी सिंहभूम में रसगुल्ला खाते वक्त एक युवक की जान चली गई थी. यह घटना गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव की थी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








