
इजरायल: मोसाद की ये महिला चर्चा में, ब्लर कर क्यों जारी की तस्वीर?
AajTak
दुनिया की सबसे खूंखार खुफिया एजेंसी कही जाने वाली मोसाद में पहली बार दो महिलाओं को बड़े पद पर जिम्मेदारी दी गई है. एक महिला डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस का कार्यभार संभालेंगी तो दूसरी पहले से ही बतौर ईरान डेस्क हेड जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी कही जाने वाली मोसाद में पहली बार दो महिलाएं बड़े पदों पर कार्यभार संभालेंगी. मोसाद की ओर से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है. इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद की ओर से बताया गया कि एजेंसी में अब दो महिलाएं 'अलफ' और 'कुफ' टॉप पोजिशन में काम करेंगी, जिनमें कुफ पहले से ही बतौर ईरान डेस्क की हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. हालांकि, मोसाद ने नियुक्ति के बाद महिला की तस्वीर ब्लर करके जारी की है ताकि उनकी सुरक्षा को खतरा ना हो.
इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस से जारी एक बयान के अनुसार, अलफ पिछले 20 सालों से एजेंसी में अपनी सेवाएं दी रही हैं. अब उनकी नई पोजिशन आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्स) के मिलिट्री इंटेलिजेंस के हेड बराबर होगी. मोसाद में अलफ को डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है.
अलफ अब राष्ट्रीय स्तर पर कई मुद्दों को देखेंगी जिनमें ईरानी परमाणु कार्यक्रम, वैश्विक आतंकवाद शामिल होगा. इसके साथ ही अलफ मोसाद के सभी ऑपरेशन में इंटेलिजेंस की जिम्मदारी लेंगी. साथ ही मोसाद से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों को भी मैनेज करेंगी.
करीब दो महीने पहले एक अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में अलफ ने कहा था कि वे इस प्लेटफोर्म का इस्तेमाल सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं को उनकी क्षमता और प्रभाव का एहसास दिलाने के लिए करेंगी.
वहीं ईरान डेस्क की हेड कुफ की दुश्मन देश की ओर से होने वाले सभी तरह के खतरों के खिलाफ रणनीति बनाने की जिम्मेदारी होगी. साथ ही कुफ मोसाद, आईडीएफ व अन्य इजरायली सुरक्षा एजेंसियों के बीच ऑपरेशनल, तकनीकी और खुफिया ब्रांच में समन्वय रखने का काम भी करेंगी.
इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री ने कही बड़ी बात

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








