
इजरायल ने 12 मासूमों की मौत के बाद लेबनान पर किया बड़ा अटैक, IDF का दावा- हमले में हिजबुल्ला कमांडर की मौत
AajTak
इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने एक बयान में कहा कि आईडीएफ ने मजदल शम्स में बच्चों की हत्या और कई अन्य इजरायली नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार कमांडर पर बेरूत में टारगेटेड अटैक किया. हमले के बाद IDF इजरायल में नागरिक सुरक्षा के लिए कोई नया निर्देश जारी नहीं किया है.
इजरायल गाजा में हमास के अलावा लेबनान में हिजबुल्लाह से भी जंग लड़ रहा है. इजरायली सेना ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर के खिलाफ हमला किया. IDF ने इस अटैक के पीछे तर्क दिया कि हिजबुल्लाह कमांडर गोलान हाइट्स में हमले के लिए जिम्मेदार था. इस अटैक में 12 इजरायली बच्चे मारे गए थे. एक इज़रायली अधिकारी ने कहा कि निशाना फौद शुकुर था, जो हिज़्बुल्लाह का एक शीर्ष सैन्य कमांडर है, जिस पर अमेरिका लेबनान की राजधानी में 1983 में हुए घातक मरीन बम विस्फोट की योजना बनाने और उसे शुरू करने का आरोप है. अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि शुकुर पर इज़रायली नागरिकों को मारने वाले अन्य हमलों का भी संदेह है. इजरायल के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, रायटर के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के गढ़ में जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई और धुएं का गुबार उठता देखा गया.
इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने एक बयान में कहा कि आईडीएफ ने मजदल शम्स में बच्चों की हत्या और कई अन्य इजरायली नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार कमांडर पर बेरूत में टारगेटेड अटैक किया. हमले के बाद IDF इजरायल में नागरिक सुरक्षा के लिए कोई नया निर्देश जारी नहीं किया है.
लेबनान के प्रधानमंत्री ने की हमले की निंदा
लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि हम बेरूत में इजरायली हमले की निंदा करते हैं और इसे आक्रामक कार्रवाइयों की सीरीज की एक कड़ी मानते हैं. लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने घोषणा की कि लेबनान (संयुक्त राष्ट्र) सुरक्षा परिषद को एक विस्तृत पत्र में इजरायली आरोपों का जवाब देगा. वहीं, लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इजरायली हमले ने राजधानी के हरेत हरेक इलाके में हिजबुल्लाह की शूरा काउंसिल के आसपास के इलाके को निशाना बनाया. बेरूत में इजरायली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में मजदल शम्स के ड्रूज गांव पर हमले के जवाब में इजरायली हमले की आशंका के चलते कई दिनों से तनाव बना हुआ है, जिसमें एक दर्जन युवा मारे गए थे. इजरायल और अमेरिका ने इस हमले के लिए हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं, हिजबुल्लाह ने जिम्मेदारी से इनकार किया है.
नेतन्याहू ने किया देश की सुरक्षा का आकलन IDF के अटैक के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू देश की सुरक्षा का आकलन कर रहे हैं. इस मीटिंग में रक्षा मंत्री, सामरिक मामलों के मंत्री, IDF चीफ-ऑफ-स्टाफ, मोसाद के निदेशक, आईएसए के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक, प्रधानमंत्री के चीफ-ऑफ-स्टाफ, प्रधानमंत्री के सैन्य सचिव, कैबिनेट सचिव, आईडीएफ खुफिया प्रमुख, आईडीएफ संचालन प्रमुख, आईडीएफ रणनीति निदेशालय के प्रमुख भाग ले रहे हैं.
नेतन्याहू ने दी थी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी इजरायल के कब्ज़े वाले क्षेत्र गोलान में हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना अमेरिका दौरे बीच में ही छोड़कर लौट आए थे. उन्होंने आते ही हिजबुल्लाह के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तेल अवीव में सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह पर बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया और इसके साथ ही उसको भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी थी.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







