
इजरायल ने राफा के पास शिविर कैंप पर किया हमला, 25 की मौत, 50 लोगों घायल
AajTak
राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, इजरायली सेना ने शुक्रवार को राफा के पास स्थित शिविर कैंप पर हमला कर दिया. इन हमलों में 25 की मौत और 50 लोगों के घायल हो गए हैं. वहीं, इजरायली सेना का कहना है कि इस घटना की समीक्षा की जा रही है, सुरक्षित क्षेत्र के अंदर आईडीएफ द्वारा हमला किया गया था.
इजरायली सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गाजा के दक्षिणी शहर राफा के बाहर विस्थापित फिलिस्तीनियों के शिविरों पर गोलीबारी की , जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और आपातकालीन कर्मचारियों ने ये जानकारी दी है.
राफा में सिविल डिफेंस फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के प्रवक्ता अहमद रादवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव कर्मियों को शुक्रवार को तटीय क्षेत्र में दो स्थानों पर गोलीबारी के बारे में बताया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसार इन हमलों में 25 की मौत और 50 लोगों के घायल हो गए हैं.
'मुवासी क्षेत्र के आसपास किया हमला'
सिविल डिफेंस और रेड क्रॉस अस्पताल ने बताया कि इजरायली सेना ने भूमध्य सागर के तट पर स्थित एक क्षेत्र मुवासी के आसपास हमले किए थे. मुवासी वह क्षेत्र है, जहां विस्थापित फिलिस्तीनियों हाल के महीनों में शिविर में रह रहे थे. रेड क्रॉस फील्ड अस्पताल के पास हुए बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले प्रत्यक्षदर्शियों के रिश्तेदारों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इजरायली सेना ने दूसरी बार भी गोलीबारी की, जिसमें अपने तंबूओं से बाहर निकले लोगों की मौत हो गई.
इजरायल का कहना है कि वह हमास के आतंकी और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है और नागरिकों की मौतों को कम-से-कम करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही इजरायल ने बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत के लिए आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ये घटना इसलिए हुई क्योंकि वे आतंकी आबादी में छिपकर काम करते हैं.
'हमले की समीक्षा करेगी इजरायली सेना'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









