
इजरायली फौज ने गाजा सिटी को दो हिस्सों में क्यों बांटा? जानिए नॉर्थ का घेरा बनाने के पीछे रणनीति
AajTak
हमास के हमलों की जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा की पूरी तरह घेराबंदी कर ली है. आईडीएफ ने कहा है कि उसने गाजा पट्टी को दो भागों में बांट दिया है. सेना ने गाजा में रहने वालों को पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि उत्तरी गाजा में इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन करेगी, इसलिए साउथ गाजा में चले जाएं.
इजरायल और हमास के बीच बीते एक महीने से युद्ध जारी है. हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे. इसके जवाब में इजरायली सेना ने हमास के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें हमास के कई कमांडर और लड़ाके ढेर हो चुके हैं. इस बीच रविवार को आईडीएफ की ओर से कहा गया है कि सेना ने गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांट दिया है.
हमास के हमलों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान कर दिया था कि जब तक हमास को खत्म नहीं कर देंगे, तबतक शांति से नहीं बैठेंगे. इस बीच कई देशों की ओर से सीजफायर को लेकर भी अपील की गई, जिस पर इजरायल की ओर से मना कर दिया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव पर कहा कि अगर हमने सीजफायर का प्रस्ताव स्वीकार किया तो ये इजरायल की हार होगी.
हमास पर इजरायल का सबसे बड़ा हमला, 'आतंकियों के आका' इस्माइल हानिया के घर पर मिसाइल अटैक
हमास के लड़ाकों को ढेर करने के लिए इजरायल की सेना कई दिनों से ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी और गाजा पट्टी को घेर लिया था. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में रह रहे नागरिकों को पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि वो उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर चले जाएं. दरअसल हमास के कंट्रोल रूम और कमांडरों के खुफिया ठिकाने उत्तरी गाजा में ही हैं. मानवीय जरूरतों को पूरा करने वाले अस्पतालों और स्कूलों के बेसमेंट में उन्होंने सुरंगें बनाई हुई हैं और वहां उन्होंने अपना ठिकाना बना लिया है. जिनके जरिए वो इजरायली सेना के हमलों से बचे रहते हैं. इसलिए इजरायली सेना ने ठान लिया है कि इस बार वो इन ठिकानों को नेस्तनाबूद कर देगी, ताकि हमास के लड़ाकों को भी खत्म किया जा सके.
गाजा सिटी को दो भागों में बांटा: इजरायली सेना
इजरायल की सेना ने ऐलान कर दिया है कि अब उसने गाजा सिटी को दो भागों में बांट दिया है. दरअसल सेना ने उत्तरी गाजा से ज्यादातर लोगों को निकालकर दक्षिणी गाजा में जाने के लिए मानवीय गलियारा भी खोल दिया था. अब उत्तरी गाजा को पूरी तरह से घेर लिया गया है. आईडीएफ के मुताबिक, अब सेना के जवान किसी भी समय हमास के ठिकानों पर हमला कर सकते हैं और उनके लड़ाकों को ढेर कर सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






