
'इजराइल-हमास में जिस मसले पर युद्ध, उस पर भारत में कभी नहीं हुआ संघर्ष,' बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग छिड़ी है. इस बीच, शनिवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है. जिन कारणों से आज इजरायल और हमास के बीच युद्ध हो रहा है, ऐसे मुद्दे पर भारत ने कभी भी युद्ध नहीं देखा है.
इजरायल और हमास के बीच 15 दिन से युद्ध चल रहा है. इस जंग से पूरी दुनिया टेंशन में हैं. शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भी इस युद्ध को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है और भारत ने कभी भी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं देखे हैं, जिनके कारण हमास-इजरायल युद्ध चल रहा है. वे छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे.
मोहन भागवत ने आगे कहा, इस देश में सभी पंथ संप्रदाय का आदर करने वाला धर्म है. यह हिंदुओं का देश है. हिंदू उसे ही कहते हैं जो सब को संभाले. सिर्फ हिंदुस्तान ही यह करता है. बाकी सब जगह लड़ाई हो रही है. आपने यूक्रेन-रूस और हमास- इजरायल युद्ध के बारे में सुना होगा.
'यह हिंदुओं का देश है...'
उन्होंने कहा, हमारे देश में इस बात को लेकर कभी लड़ाई नहीं हुई. हमने कभी ऐसी लड़ाई नहीं की. ऐसे मुद्दे पर हम किसी से झगड़ा नहीं करते, इसलिये हम हिंदू हैं, ऐसा यह हिंदुओं का देश है. भागवत का कहना था कि इस देश में एक ऐसा धर्म, संस्कृति है जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है. वह हिंदू धर्म है. यह हिंदुओं का देश है. इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं.
'ऐसा सिर्फ भारत ही करता है...'
आरएसएस प्रमुख ने कहा, अगर आप हिंदू बोलते हैं तो आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि हमने मुसलमानों की भी रक्षा की. सिर्फ हिंदू ही सभी धर्मों की रक्षा करते हैं. सिर्फ भारत ही ऐसा है, जहां हर धर्म को माना जाता है. दूसरों ने ऐसा नहीं किया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









