
इंस्टाग्राम पर AK-47 और ग्रेनेड की Live नुमाइश! विदेश में बैठे मेरठ-बिजनौर के दो युवकों पर पुलिस का शिकंजा, साइबर सेल हाई अलर्ट पर
AajTak
मेरठ और बिजनौर के दो युवकों का AK-47 और ग्रेनेड दिखाते हुए इंस्टाग्राम LIVE वीडियो वायरल होने पर पुलिस अलर्ट हो गई है. मेरठ का आकिब दुबई से और बिजनौर का मैजुल साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़ा था. नांगल पुलिस ने मैजुल के परिजनों से पूछताछ की, जबकि साइबर सेल दोनों के अकाउंट और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है.
बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र और मेरठ के दो युवकों से जुड़ा एक वायरल वीडियो पुलिस के लिए गंभीर मामला बन गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में मेरठ का आकिब दुबई से इंस्टाग्राम लाइव कर रहा है और लाइव के दौरान AK-47 और ग्रेनेड दिखाते हुए नजर आता है. उसी लाइव में बिजनौर का युवक मैजुल भी जुड़ा दिखाई देता है. हथियारों की खुली नुमाइश वाले इस वीडियो ने पुलिस को तुरंत हरकत में ला दिया.
नांगल थाना पुलिस ने वीडियो की पुष्टि होते ही मैजुल के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. परिवार ने बताया कि मैजुल पिछले कई सालों से साउथ अफ्रीका में नाई का काम करता है और तीन–चार साल से घर नहीं आया है. दूसरी ओर, आकिब सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम करता है और स्थानीय लोगों के अनुसार वह अक्सर इंस्टाग्राम लाइव कर हथियार दिखाया करता था.
यह भी पढ़ें: बिजनौर: DM जसजीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी, हाईकोर्ट ने 5 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया
बैंक खाते और लेनदेन की जांच शुरू
बिजनौर पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मैजुल से जुड़े बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू कर दी है. पुलिस 'आजतक' से बातचीत में कहा कि यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी संदिग्ध गतिविधि में धन का उपयोग तो नहीं हुआ. जांच अधिकारी घरेलू और विदेशी लेनदेन की पूरी श्रृंखला खंगाल रहे हैं, ताकि किसी संभावित नेटवर्क या अवैध संपर्क का पता चल सके.
देखें वीडियो...

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










