
इंस्टाग्राम के कमेंट्स की दुनिया... कैसे चल रहा लोगों को चकमा देने का सिस्टम?
AajTak
Instagram Post Comments: इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे पोस्ट और रील्स में कई तरह के कमेंट आते हैं और कुछ वायरल पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है.
इंस्टाग्राम पर जैसे ही कोई रील या पोस्ट वायरल होते हैं, उसके साथ ही एक्टिव हो जाते हैं कमेंट्स 'माफिया'. आपने देखा होगा कि वायरल रील्स या पोस्ट पर कमेंट्स की भी भरमार होती है, लेकिन उसमें कई कमेंट्स ऐसे होते हैं, जो उस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया के लिए नहीं बल्कि अपना एजेंडा पूरा करने के लिए होता है. कमेंट्स में अब लोग अलग-अलग तरीकों से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर किन-किन तरीकों से कमेंट्स में लोग फ्रॉड कर रहे हैं...
See More का गेम
अक्सर देखने को मिल रहा है कि लोग कमेंट में 'See More' जोड़ देते हैं. वैसे तो See More उस वक्त आता है, जब पूरा कमेंट स्क्रीन पर विजिबल नहीं होता है. फिर पूरा कमेंट देखने के लिए See More पर क्लिक करना होता है. मगर अब लोग अपने कमेंट्स में लाइफ बढ़ाने के लिए कमेंट में कुछ लिख देते हैं और फिर See More लिख देते हैं. ऐसे में लगता है कि कमेंट आगे भी है और See More क्लिकेबल नहीं होता. इस वजह से यूजर See More पर क्लिक करता रहता है और उनका कमेंट लाइक हो जाता है. ये ट्रिक खासकर उन पोस्ट में इस्तेमाल की जाती है, जिनमें लोग किसी चीज का आंसर खोजने आते हैं, फिर लोगों से See More लिखकर लाइफ बढ़वाए जाते हैं.
फर्जी लिंक
इसके अलावा आजकल इंस्टाग्राम के कमेंट बॉक्स में फर्जी लिंक का भी काफी सहारा लिया जा रहा है. इसमें यूजर्स कोई भी फर्जी लिंक डालकर अपनी वेबसाइट या वीडियो आदि पर ट्रैफिक बढ़ाते हैं. कई बार ये लिंक कोई फाइनेंशियल फ्रॉड से भी जुड़ा होता है. जैसे पहले एक पोस्ट शेयर किया जाएगा, उसमें कोई प्रोमो कोड का लालच दिया जाएगा. इसके बाद जब प्रोमोकोड देखने के लिए लोग लिंक पर क्लिक करेंगे तो वहां कुछ और ही होगा. इसके अलावा पूरा वीडियो देखने के नाम पर कोई भी लिंक शेयर कर दिया जाता है और लोग जब क्लिक करते हैं तो उन्हें किसी एड्रेस पर भेज दिया जाता है. कई बार इन लिंक पर करने से लोग मुश्किल में भी आ जाते हैं.
मुझसे दोस्ती करोगे

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










