
'इंसाफ ना मिला तो देश छोड़ देंगे...', Sidhu Moose Wala के पिता ने बयां किया दर्द
AajTak
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने सरकार और सिस्टम पर कई आरोप लगाए हैं. साथ ही कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो बेटे का केस वापस ले लेंगे. फिर चाहे बांग्लादेश जाकर रहना पड़े. सरकार को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी का बेटा मरा है. इनको तो सिर्फ इलेक्शन की चिंता है.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 5 महीने से ज्यादा समय हो चुका है. रविवार को उनके घर पर सिंगर के फैंस पहुंचे. इनको संबोधित करते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने अपना दर्द बयां किया. सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "अगर इंसाफ ना मिला तो देश छोड़कर चले जाएंगे".
अभी तक इंसाफ नहीं मिला सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने कहा, "मैंने देश की सेवा की है. रिटायर फौजी हूं. इंसाफ के लिए लगातार मांग कर रहा हूं. मगर अभी तक इंसाफ नहीं मिला बल्कि परेशान किया जा रहा है".
सिद्धू के हमदर्दों को परेशान किया जा रहा उन्होंने कहा कि डीजीपी से मिलने का समय मांगा है. 25 नवंबर तक इंतजार करेंगे. फिर भी न्याय ना मिला तो देश छोड़कर चले जाएंगे. बलकार सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसी लड़कियों को भी तंग कर रही है. बेटे से जो हमदर्दी से जुड़ा था, उन्हें परेशान किया जा रहा है. जैनी जोहल (पंजाबी सिंगर) को नोटिस भेजा गया है.
बेटे को बदनाम किया जा रहा बलकार सिंह का कहना है कि जांच एजेंसी या सरकार को जो सवाल पूछना है हमसे से पूछे. कहा कि सिद्धू मूसेवाला का पिस्टल, मोबाइल और गाड़ी अभी भी पुलिस के पास है. मेरे बेटे को बदनाम किया जा रहा है.
बेटे का केस वापस ले लेंगे बलकार सिंह ने सरकार और सिस्टम पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने दो टूक कहा, "अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो बेटे का केस वापस ले लेंगे. फिर चाहे बांग्लादेश जाकर रहना पड़े. सरकार को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी का बेटा मरा है. इनको तो सिर्फ इलेक्शन की चिंता है. सरकार का सिस्टम खराब होने की वजह से लगातार नौजवान विदेश जा रहे हैं".
मां ने भी लोगों को संबोधित किया वहीं सिद्धू मूसेवाला की मां ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सिद्धू ने कभी किसी का बुरा नहीं किया था. कुछ लोग उसे बदनाम कर रहे हैं. सिद्धू धार्मिक ऐप तैयार कर नौजवानों को अच्छी राह के लिए प्रेरित करना चाहते थे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










