
इंश्योरेंस क्लेम के लिए लिया सूखे बर्फ का सहारा, पैर भी कटवाए... न पैसा मिला और जाना पड़ गया जेल
AajTak
ताइवान में एक शख्स ने बीमा कंपनियों को धोखा देने के लिए अपने पैरों को 10 घंटे तक सूखी बर्फ में डालकर रखा. इस वजह से उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा. इसके लिए उसे बीमा के पैसे भई नहीं मिले और अब जेल भेजे जाने की सजा सुनाई गई है.
ताइवान में एक व्यक्ति ने पांच बीमा कंपनियों को धोखा देने का प्रयास किया. उसने अपने पैरों को सूखी बर्फ की बाल्टी में 10 घंटे तक डुबोए रखा, जिसके परिणामस्वरूप उसके दोनों पैर काटने पड़े.
झांग नाम का शख्स उस समय ताइपे में स्नातक छात्र था, जब उसने 2005 में पांच अलग-अलग कंपनियों से कई बीमा पॉलिसियां खरीदीं. इनमें स्वास्थ्य, जीवन, दुर्घटना, दीर्घकालिक देखभाल और यात्रा बीमा सहित आठ प्रकार के बीमा शामिल थे.
दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बीमा भुगतान का क्लेम करने के प्रयास में, झांग ने अपने स्कूल फ्रेंड लियाओ के साथ षड्यंत्र रचा. 26 जनवरी, 2023 को दोनों ने न्यू ताइपे शहर में एक दुकान से सूखी बर्फ खरीदी और ताइपे के झोंगशान जिले में लियाओ के घर पर लौट आए.
सूखी बर्फ से भरी बाल्टी में 10 घंटे तक डुबोए रखा पैर वहां, झांग ने अपने नंगे पैरों को सूखी बर्फ से भरी बाल्टी में डाल दिया, जबकि लियाओ ने उसे प्लास्टिक की रस्सी एक कुर्सी पर बांध दिया, ताकि अगर यह प्रक्रिया असहनीय हो जाए तो वह उसे खींचकर दूर न ले जा सके. झांग ने अपने पैरों को सूखी बर्फ में सुबह 2 बजे से लेकर दोपहर तक रखा - कुल 10 घंटे तक रखा.
अस्पातल में डॉक्टरों को काटना पड़े दोनों पैर लियाओ ने झांग के साथ मिलकर इस पूरी प्रक्रिया का फोटो और वीडियो भी बना लिया. दो दिन बाद झांग को अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें दोनों पिंडलियों के नीचे गंभीर शीतदंश, साथ ही हड्डी गलने, सेप्सिस और रबडोमायोलिसिस का इलाज करवाया. यहां उसके दोनों पैर काटने पड़े.
बीमा कंपनियों से किया इंश्योरेंस क्लेम दावा इसके बाद दोनों ने बीमा कंपनियों से झूठा दावा किया कि झांग देर रात मोटरसाइकिल चला रहा था. तभी उसके पैरों में अचानक ठंड लगने लगी, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर शीतदंश हो गया. उन्होंने पांच बीमा कम्पनियों की आठ पॉलिसियों के अंतर्गत दावे पेश किए. 1.4 मिलियन डॉलर यानी 12 करोड़ रुपये की मांग की गई.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










