
इंश्योरेंस के नाम पर दुर्ग के बुजुर्ग से ठगे 1 करोड़ 22 लाख, दिल्ली से 'बंटी-बबली' गिरफ्तार
AajTak
दुर्ग में बीएसपी के रिटायर कर्मचारी से एक करोड़ 22 लाख की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है. दोनों आरोपी पति-पत्नी निकले. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है आरोपियों से पूछताछ में और भी बड़ी ठगी किए जाने की जानकारी मिल सकती है.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले बंटी-बबली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. मामला दुर्ग जिले के भिलाई का है. पुलिस ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड अधिकारी दुलार सिंह ने अपने साथ हुई ठगी की जानकारी उन्हें दी थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि साल 2012 में सीएस इनोवेशन इंश्योरेंस ब्रोकर कंपनी में मनीषा शर्मा काम करती थी. उसे कई इंश्योरेंस प्लान्स की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाते हुए उसने साल 2013 में भिलाई के रहने वाले दुलार सिंह से मोबाइल के जरिए संपर्क किया. फिर विभिन्न कंपनियों का प्लान बताकर उनसे 2014 से 2021 तक एक करोड़ 22 लाख रुपए की ठगी की.
पहले उनसे 8 लाख रुपए का इन्वेस्ट करवाए. फिर धीरे-धीरे विश्वास में लेकर ज्यादा इन्वेस्टमेंट करवाने लगी. जब दुलार सिंह ने इन्वेस्टमेंट के पेपर मांगे तो वह आनाकानी करने लगी. दुलार सिंह को तब उस पर शक हुआ और सीधे पुलिस को शिकायत दी. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए बैंक खातों की जानकारी ली, जिसमें एक करोड़ 22 लाख का ट्रांजेक्शन का पता चला.
उसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाली आरोपी मनीषा शर्मा की खोजबीन में जुट गई. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ठग मनीषा दिल्ली में मौजूद है और दिल्ली में ही बैठकर मोबाइल फोन के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाती है. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने एक टीम गठित करके दिल्ली रवाना की. फिर दिल्ली के उत्तम नगर से दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया.
पति पर आरोप है कि इस धोखाधड़ी में वह अपनी पत्नी का साथ देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, कई कंपनियों के सिम कार्ड, कई बैंकों के पासबुक और कुछ एटीएम बरामद किए हैं. दुर्ग के एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों को रिमांड लेकर उनसे और भी पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में और भी बड़ी ठगी किए जाने की जानकारी मिल सकती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







