
इंद्र की तलवार से प्रेरित, ब्रह्मोस से लैस, सर्वत्र विजय का संदेश... आज समंदर में उतरेगा नौसेना का घातक योद्धा INS तमाल
AajTak
भारतीय नौसेना आज अपने अत्याधुनिक, रडार से बचने में सक्षम स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत तमाल का जलावतरण करने जा रही है. इस ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडीएम संजय जे सिंह करेंगे.
भारतीय नौसेना मंगलवार को रूस के कैलिनिनग्राद में अपने अत्याधुनिक और घातक स्टील्थ युद्धपोत ‘आईएनएस तमाल’ का जलावतरण करेगी. यह बहुउद्देश्यीय युद्धपोत न केवल दुश्मन की नजरों से बच निकलने में सक्षम है, बल्कि यह सतह, वायु और पनडुब्बी हमलों से मुकाबले के लिए अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है.
पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जे सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. भारत और रूस के कई शीर्ष रक्षा और सरकारी अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे.
आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक INS तमाल, क्रिवाक श्रेणी के फ्रिगेट्स की श्रृंखला का आठवां और तुशील श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है. इसे रूस के यांतर शिपयार्ड में निर्मित किया गया है और इसका निर्माण भारतीय नौसेना की प्रत्यक्ष निगरानी में हुआ है. इस जहाज में 26% तक स्वदेशी उपकरण लगे हैं, जिनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: चीन ने नेवी चीफ और परमाणु वैज्ञानिक को किया बर्खास्त! क्या है वजह?
*/ /*-->*/
यह युद्धपोत भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप है. भारत अब गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में इस तकनीक के साथ दो और युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है. */ /*-->*/

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










