
इंदौर: सब्जी बेच रही महिला ने ठेले के आगे से कार हटाने को कहा तो डॉक्टर ने पिटवाया, वीडियो वायरल
AajTak
इंदौर (Indore) में सब्जी बेच रही एक महिला ने कार सवार डॉक्टर से ठेले के आगे से कार हटाने को कह दिया तो डॉक्टर गुस्से से तमतमा गए. आरोप है कि डॉक्टर ने क्लिनिक से अपने कर्मचारियों को बुलाया और महिला व उसके बेटे को जमकर पिटवाया. सब्जी भी सड़क पर फिंकवा दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इंदौर में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो इंदौर के भंवरकुवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक MBBS डॉक्टर ने गुस्से में महिला का आलू-प्याज का ठेला पलटवा दिया. उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है. जांच की जा रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










