
इंदौर: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, छात्रा से सीनियर्स ने कहा- तकिये के साथ बनाओ संबंध
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की छात्रा ने रैगिंग का आरोप लगाते हुए सीनियर्स के खिलाफ शिकायत की है. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रैगिंग और हैरेसमेंट के करने के मामले में थर्ड ईयर के 10 छात्रों के खिलाफ ऐंटी-रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. छात्रा ने कहा कि उसकी क्लास की दूसरी लड़कियों को भी सीनियर्स परेशान करते हैं.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने सीनियर्स के खिलाफ रैगिंग और हैरेसमेंट करने की शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा का आरोप है कि सीनियर्स ने उसे तकिए के साथ संबंध बनाने के लिए कहा और इसके लिए मजबूर किया. छात्रा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया है कि उसके क्लास की दूसरी लड़कियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया.
मामला इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ( Mahatma Gandhi Memorial Medical Collage ) का है. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर 10 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. इंदौर के एमजीएमएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर की मेडिकल स्टूडेंट ने थर्ड ईयर के अपने सीनियर पर उसके साथ रैगिंग करने और हैरेसमेंट करने की शिकायत यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर भी की है.
मेडिकल स्टूडेंट ने अपनी शिकायत मे कहा है कि उसके सीनियर ने उसे तकिए के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और उसकी क्लास की दूसरी किसी भी छात्रा का नाम लेकर उसके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को भी कहा गया.
यूजीसी ने एमजीएमएमसी के डीन से की शिकायत
मामला संज्ञान में आते ही यूजीसी ने एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित को छात्रा की शिकायत के संबंध में जानकारी दी और दोषी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.
एमजीएम के डीन डॉ. संजय दीक्षित का कहना है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर उत्पीड़न और रैगिंग की शिकायत दर्ज कराई थी. यूजीसी का मेल मिलने के बाद तत्काल एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई. कमेटी की बैठक में एफआईआर कराने का फैसला हुआ जिसके बाद शिकायती पत्र पुलिस को भेजा गया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










