
इंदौर: नए ट्रैक से पहली बार गुजरी ट्रेन, चपेट में आईं दसवीं की 2 छात्राएं, मौत
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में नए ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गईं. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिस ट्रेक का ट्रायल चल रहा था वहां आमतौर पर कोई ट्रेन नहीं गुजरती है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दसवीं की दो छात्राएं ट्रेन की चपेट में आ गईं और दोनों की ही मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम की है, घटना के समय दोनों लड़कियां ट्यूशन से लौट रही थीं. इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांच के आदेश दिए हैं.
हादसे में जान गंवाने वाली दोनों छात्राओं का नाम बबली मसारे (17) और राधिका भास्कर (17) है. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक का ट्रायल इंदौर के कैलोद हाला इलाके में चल रहा था. दोनों छात्राएं ट्यूशन से वापस लौट रही थीं. जब दोनों रेलवे ट्रैक पार करने जा रही थीं, इस दौरान ही वहां ट्रायल के दौरान चलाई जा रही ट्रेन आ गई.
रेल मंत्री ने दिए DRM को जांच के आदेश
हादसे में दोनों छात्राओं की मौत हो गई. घटना के बाद राज्य के मंत्री और स्थानीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को घटना की जानकारी दी. इसके बाद रतलाम मंडल के रेलवे प्रबंधक (DRM) को जांच के निर्देश दिए गए हैं.
ट्रायल को लेकर किया जा रहा था आगाह
डीआरएम रजनीश कुमार ने एजेंसी को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) घटना की विस्तृत जांच करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक दोहरीकरण के बाद इस रूट पर ट्रेन ट्रायल को लेकर पिछले दो दिनों से लोगों को अलग-अलग माध्यमों से लोगों को आगाह किया जा रहा था. डीआरएम ने यह भी कहा कि दोनों छात्राओं को अनधिकृत तरीके से ट्रैक पर नहीं आना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








