
इंदौरः अपार्टमेंट में हुआ था विवाहिता का मर्डर, पुलिस अफसर पति और 2 देवर निकले कातिल
AajTak
ये सनसनीखेज मर्डर इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हुआ था. जहां कमला नेहरू कालोनी के रामदुलारी अपार्टमेंट में बीते शनिवार को पूजा उर्फ जान्हवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पहले पूजा के एक देवर का नाम आया था. जबकि पूजा का पति खुद को बेगुनाह बता रहा था.
इंदौर पुलिस ने पूजा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. गर्भवती पूजा का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पुलिस अफसर पति और दो देवर निकले. पूजा का पति 34वीं बटालियन कंपनी का कमांडर है. जबकि उसका एक देवर पुलिस का जवान है, जिसकी तैनाती छिंदवाड़ा में है. महिला के पति ने अपने दो छोटे भाईयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का कत्ल किया था. हालांकि वो खुद पहले बेकसूर बताता रहा. लेकिन बाद में सारा मामला खुल गया. ये सनसनीखेज मर्डर इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में हुआ था. जहां कमला नेहरू कॉलोनी के रामदुलारी अपार्टमेंट में बीते शनिवार को पूजा उर्फ जान्हवी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पहले पूजा के एक देवर का नाम आया था. जबकि पूजा का पति खुद को बेगुनाह बता रहा था. थाना प्रभारी के अनुसार मृतका आरोपी पुलिस अफसर की दूसरी पत्नी थी. इसी बात को लेकर आए दिन उनके घर में विवाद होता था.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










