
'इंदिरा गांधी ने कहा था सावरकर जैसा सपूत....', राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
AajTak
राहुल गांधी ने संविधान पर बोलते हुए कहा कि भारतीय संविधान में भारतीयता की कोई झलक नहीं है और यह उस किताब से बेहतर होना चाहिए, जिसके जरिए भारत चलता है. उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए संविधान की किताब के साथ 'मनुस्मृति' की किताब भी दिखाई और आरोप लगाया कि सावरकर ने भारतीय संविधान को लेकर टिप्पणी की थी कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है.
भारत के संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में चल रही चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सावरकर के विचारों का हवाला दिया. उन्होंने कहा, "मैं अपनी बात की शुरुआत उस सुप्रीम लीडर के विचारों से करना चाहता हूं, जो भाजपा के नहीं, बल्कि आरएसएस के विचारों की आधुनिक व्याख्या के प्रमुख हैं.
राहुल गांधी ने संविधान पर बोलते हुए कहा कि भारतीय संविधान में भारतीयता की कोई झलक नहीं है और यह उस किताब से बेहतर होना चाहिए, जिसके जरिए भारत चलता है. उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए संविधान की किताब के साथ 'मनुस्मृति' की किताब भी दिखाई और आरोप लगाया कि सावरकर ने भारतीय संविधान को लेकर टिप्पणी की थी कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है. उन्होंने कहा, "आपके नेता ने जो कहा था, क्या आप उसका अनुसरण कर रहे हैं? क्या आप इस संविधान को पूजा जा रहे हैं जबकि यह भारतीयता से दूर है?"
क्या बोले राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में वीर सावरकर को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा, "इंदिरा गांधी ने मुझसे कहा था कि सावरकर जी ने ब्रिटिश सरकार से समझौता किया था. गांधी जी जेल गए, नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर जी ने ब्रिटिश सरकार को माफीनामा भेजा." राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि "राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं बन सकते."
निशिकांत दुबे ने किया पलटवार इसके बाद दुबे ने लोकसभा में कहा, "1970 में इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर पर डाक टिकट जारी किया." "1979 में इंदिरा गांधी ने अपने व्यक्तिगत खाते से सावरकर ट्रस्ट को 11,000 रुपये का दान दिया." "सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सावरकर पर डॉक्यूमेंट्री बनाई." "1980 में इंदिरा गांधी ने कहा था— 'सावरकर जैसा सपूत कभी-कभी पैदा होता है.'" दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को सावरकर पर झूठ फैलाना बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं बन सकते."

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










