
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला 'कंकाल', जांच में निकला मॉडल
AajTak
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग में इंसान का कंकाल मिलने से अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा जांच में पता चला कि ये कंकाल असली नहीं, बल्कि मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए उपयोग होने वाला प्रेजेंटेशन मॉडल था.
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर तब अफरा-तफरी मच गई, जब एक पैसेंजर के बैग में इंसान का कंकाल मिला. सुरक्षाकर्मियों ने रेगुलर चेकिंग के दौरान एक शख्स के सामान में कंकाल जैसी दिखने वाली चीज डिटेक्ट की. जिसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी और दिल्ली पुलिस ने शख्स के सारे सामान की अच्छे से तलाशी ली.
पीटीआई के मुताबिक एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला ये कंकाल असली नहीं था. बल्कि ये एक प्रेजेंटेशन मॉडल था जिसे आमतौर पर मेडिकल स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं. जिस शख्स के बैग से ये कंकाल मिला, वो भी एक मेडिकल स्टूडेंट ही था.
इस मामले को लेकर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस लेवल पर किसी भी आपराधिक गतिविधि का कोई संकेत नहीं है.' उन्होंने भी बताया कि अक्सर मेडिकल कॉलेजों में इस तरह के प्रेजेंटेशन कंकालों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि एहतियात के तौर पर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.
स्टूडेंट्स को दी खास सलाह
पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. लेकिन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सुरक्षा टीमों और दिल्ली पुलिस को सराहा और साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स को सलाह दी कि वो एयरपोर्ट जैसी जगहों पर इस तरह के एनाटॉमिकल मॉडल ले जाते समय जरूरी दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल, 12 मार्च को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जा रही महिला के साथ चालक ने कथित तौर पर बदसलूकी की और विरोध करने पर धमकी दी. शिकायत के बाद के.एन.के. मार्ग थाने में केस दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है.

गुजरात के राजकोट में कर्ज से परेशान एक युवक ने पैसे कमाने का ऐसा रास्ता चुना, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपी ने यूट्यूब वीडियो देखकर नकली नोट छापने का तरीका सीखा. अपने कमरे में ही प्रिंटर-स्कैनर और A-4 पेपर से नकली करेंसी तैयार करने लगा. हालांकि वह इन नोटों को बड़े पैमाने पर बाजार में उतार पाता, उससे पहले ही राजकोट एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

ईरान और इजरायल युद्ध के चलते भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है. इससे आम लोग LPG सिलेंडर के लिए परेशान हैं क्योंकि एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है. इन परिस्थितियों में Chandigargh में इंडक्शन स्टोव की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग गैस की कमी के कारण वैकल्पिक स्रोतों की ओर बढ़ रहे हैं. देखें ये रिपोर्ट.

पुणे के दिघी इलाके में लिफ्ट में हुई एक लापरवाही ने कुछ मिनटों के लिए सबकी सांसें रोक दीं. एक महिला के साथ लिफ्ट में जा रही कुछ महीने की मासूम बच्ची का हाथ अचानक दरवाजे में फंस गया, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. काफी कोशिशों के बाद बच्ची का हाथ सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

कोलकाता में भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ब्रिगेड रैली से 'नए बंगाल की क्रांति' शुरू हो गई है और 'निर्मम सरकार' का अंत तय है. मोदी ने आरोप लगाया कि रैली रोकने के लिए रास्ते बंद किए गए और पोस्टर फाड़े गए. उन्होंने कहा कि बदलाव की आंधी को अब कोई नहीं रोक सकता और बंगाल में कानून का राज लौटेगा.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .






