
इंतजार था बेटों के आने का, पर आएंगे शव, गाजीपुर से नेपाल रवाना हुए परिजन
AajTak
Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के युवकों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. डीएम के निर्देश पर एडीएम ने स्थानीय नायब तहसीलदार, मजिस्ट्रेट और एक कॉन्स्टेबल के साथ परिवार को रवाना किया है. भारतीय दूतावास से गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी लगातार संपर्क में हैं.
नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर के 4 युवकों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. मृतकों के परिजनों को गाजीपुर के कासिमाबाद से सड़क मार्ग से डीएम के निर्देश पर एडीएम अरूण कुमार सिंह ने स्थानीय नायब तहसीलदार, मजिस्ट्रेट और एक कॉन्स्टेबल के साथ रवाना किया है.
गाजीपुर जिला प्रशासन की तरफ से भेजे गए नायब तहसीलदार के द्वारा सभी फॉर्मेल्टी पूरा कराकर नेपाल भेजने के बाद बॉर्डर से अधिकारी वापस आएंगे. इसके बाद नेपाल में भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा सभी मृतकों के परिजनों का सहयोग किया जाएगा.
भारतीय दूतावास से गाजीपुर की डीएम आर्यका अखौरी लगातार संपर्क में हैं. यहां से गए सभी लोग कल नेपाल पहुंचेगे. उधर, हादसे में जान गंवाने वालों का वहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. डीएम और एडीएम दोनों ने ही कहा है, अगर किन्हीं कारणों से डेडबॉडी की पहचान नहीं हो पाई तो डीएनए टेस्ट कराकर पहचान कराई जाएगी.
डीएम ने बताया कि मृतकों के आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली राशि की फॉर्मेल्टी भी पूरी करा ली गई है. शीघ्र ही आश्रितों को सौंपी जाएगी. इसके अलावा जो भी संभव मदद होगी, सरकार की तरफ से की जाएगी.
ये खबर भी पढ़ें- चीखते लोग, जलता प्लेन और FB Live...नेपाल हादसे के बाद 42 सेकंड तक बनता रहा वीडियो
गौरतलब है कि मृतकों के आश्रितों को जिला प्रशासन की तरफ से दो गाड़ियों की व्यवस्था करके नेपाल भेज गया है. शवों को लाने में 2 से 3 दिन लगने की भी संभावना अधिकारियों ने जताई है. बता दें कि मृतक सोनू जायसवाल के पिता और उनके दूसरे बेटे के साथ सभी मृतकों के परिजन व स्थानीय लोगों समेत कुल आठ लोग नेपाल भेजे गए हैं. साथ ही कुछ परिजन अपने वाहन से भी नेपाल के लिए निकल चुके हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










