
इंडिया-जापान समिट में शामिल होने जापान जाएंगे PM मोदी, करेंगे चीन का भी दौरा
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान के दौरे पर होंगे. यह एशियाई राष्ट्र की उनकी आठवीं यात्रा होगी. इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने के लिए चीन का दौरा करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में दो देशों की यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान वे भारत की वैश्विक साझेदारी को मज़बूत करने के मकसद से हाई-लेवल बैठकों के लिए जापान और चीन जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी जापानी पीएम शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 29 और 30 अगस्त को चीन जाएंगे.
यह उनकी जापान की आठवीं यात्रा और प्रधानमंत्री इशिबा के साथ उनका पहला समिट होगा. दोनों नेताओं द्वारा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल होंगे.
इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होनी है.
जापान के बाद चीन जाएंगे PM मोदी
अपनी जापान यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा करेंगे. शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री कई प्रतिभागी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. भारत 2017 से एससीओ का सदस्य है और 2022-23 के दौरान राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता करेगा.
यह भी पढ़ें: भारत के बाद पाकिस्तान गए चीनी विदेश मंत्री ने मुनीर से की मुलाकात, आतंकवाद को लेकर कही ये बात

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









